✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Bengal Viral Police Video: बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद नाचने लगे पुलिसवाले, थाने में लगे जय श्रीराम के नारे; वीडियो वायरल

कविता गाडरी   |  05 May 2026 07:35 PM (IST)

वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो इकट्ठा होकर डांस कर रहे हैं और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. दावा किया है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद का है.

Bengal Viral Police Video: बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद नाचने लगे पुलिसवाले, थाने में लगे जय श्रीराम के नारे; वीडियो वायरल

बंगाल चुनाव का वायरल वीडियो

Bengal Viral Police Video: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नेतृत्व के बाद जहां सियासी तस्वीर पूरी तरह बदलती नजर आ रही है. वहीं सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो और रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी थाने के अंदर जश्न मनाते और नारे लगाते नजर आ रहे हैं.  वीडियो सामने आते ही यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है. कई लोग बता रहे हैं कि यह वीडियो बंगाल का है जहां बीजेपी की जीत के बाद पुलिस वाले भी नाचने लगे और जय श्री राम के नारे लगाने लगे. हालांकि इस वीडियो को लेकर लोगों के अलग-अलग तरह के कमेंट्स दिखाई दे रहे हैं. क्या है वायरल वीडियो में? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @manogyaloiwal पर शेयर किए गए वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी वर्दी में नजर आ रहे हैं, जो एक जगह इकट्ठा होकर डांस कर रहे हैं और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद का है, जहां पुलिसकर्मी भी जश्न में शामिल हो गए. हालांकि वीडियो की पुष्टि अधिकारी तौर पर नहीं हुई है. कई यूजर्स इस पर सवाल भी उठा रहे हैं और वर्दी को लेकर भी ब्रह्म जताया जा रहा है. आपको बता दें कि इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं. ये भी पढ़ें-तमिलनाडु में ऑटो ड्राइवर ने हिला दी सिसायत, इस शख्स ने छुड़ाए बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने, हर जगह हो रही तारीफ

यूजर्स के रिएक्शन ने बढ़ाई बहस यह वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई. कुछ लोग इसे बदलाव का संकेत बता रहे हैं तो कुछ इसे ब्रह्म करार दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा बंगाल पुलिस की वर्दी तो सफेद होती है, यह खाकी वर्दी किस राज्य की है. वहीं दूसरे ने कहा यह वीडियो पोस्ट करने से इनकी नौकरी में खतरे में पढ़ सकती हैं. एक अन्य यूजर ने ताना कसते हुए लिखा कि पुलिस भी अब सियासी बदलाव के साथ अपना रुख बदल रही है तो कुछ यूजर्स ने इसे आजादी का जश्न बताते हुए समर्थन भी किया.

इस वीडियो को देख कर एक यूजर कमेंट करता है कि सोचो टीएमसी के अंडर इन पुलिस वालों की सिचुएशन कैसी रही होगी. वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है ये पुलिस वाले इस साल सातवें वेतन आयोग के हकदार होंगे, इसलिए नाच रहे हैं.  एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट कर दिया कि फाइनली पश्चिम बंगाल में आजादी पहुंच चुकी है. एक और यूजर कमेंट करता है कि यह वीडियो दिखाता है कि ममता बनर्जी के राज में पश्चिम बंगाल की हालत कैसी थी. वहीं, एक यूजर मजाक में कमेंट करता है कि सत्ता बदलते ही पुलिस ने भी फटाफट अपनी आइडियोलॉजी बदल दी.

ये भी पढ़ें-चलती ट्रेन में शर्मनाक हरकत! घूरने से शुरू हुआ विवाद, युवक ने महिला को जड़ा थप्पड़- वीडियो वायरल

Published at: 05 May 2026 01:52 PM (IST)
Tags:Bengal election 2026 resultsBJP victory Bengalviral police videopolice dancing video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Bengal Viral Police Video: बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद नाचने लगे पुलिसवाले, थाने में लगे जय श्रीराम के नारे; वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.