✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पगलू पापा के लिए बेटे ने PM मोदी से लगाई गुहार, शुगर कम करने की सलाह पर पीएम का जवाब हुआ वायरल

कविता गाडरी   |  22 Mar 2026 08:57 AM (IST)

दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर ने पीएम मोदी से अपने पिता को शुगर का सेवन कम करने के लिए मनाने में मदद मांगने के लिए एक मजाकिया वीडियो बनाया जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया और बाद में चर्चा का विषय बन गया.

पगलू पापा के लिए बेटे ने PM मोदी से लगाई गुहार, शुगर कम करने की सलाह पर पीएम का जवाब हुआ वायरल

इनफ्लुएंसर की वायरल रील पर पीएम मोदी का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसने न सिर्फ लोगों को हंसाया है, बल्कि सीधे देश के प्रधानमंत्री तक भी पहुंच बना ली. आमतौर पर जहां इंटरनेट पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो कुछ समय के लिए ट्रेंड करते हैं, लेकिन यह मामला थोड़ा अलग है. दरअसल यहां एक बेटे की ओर से अपने पिता को लेकर की गई मजेदार शिकायत पर खुद प्रधानमंत्री ने रिएक्शन दिया है. दिल्ली के कंटेंट क्रिएटर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने पिता को शुगर का सेवन कम करने के लिए मनाने में मदद मांगने के लिए एक मजाकिया वीडियो बनाया जो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया और बाद में चर्चा का विषय बन गया. वहीं खास बात यह है कि यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया और उन्होंने भी इस पर जवाब देकर इसे और खास बना दिया.

ये भी पढ़ें-SP-DSP आए फिर भी लड़के ने नहीं थूका पान, यूजर्स बोले- बनारसी है, पान की लाली...

मोदी पगलू पापा के लिए बेटे ने पीएम से लगाई गुहार दिल्ली के इनफ्लुएंसर युवराज दुआ ने एक रील बनाई, जिसमें उन्होंने अपने पिता को मोदी पगलू बताते हुए मजेदार अंदाज में शिकायत की. वीडियो में वह कहते हैं कि उनके पिता प्रधानमंत्री मोदी के इतने बड़े फैन है कि टीवी पर कुछ भी हो जाए, उनका ध्यान नहीं हटता. युवराज ने मजाक के अंदाज में पीएम से अपील की कि वह अपने मन की बात में यह कह दें कि ज्यादा शुगर खाना ठीक नहीं है. ताकि उनके पिता जलेबी खाना कम कर दें. वीडियो में युवराज अपने पिता की आदतों के बारे में बताते हैं और कहते हैं हमारी बात तो मानते नहीं, लेकिन मोदी जी की बात जरूर मानेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि देश के अंकल्स पर प्रधानमंत्री का असर कुछ ज्यादा ही है. इसके बाद यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उन्होंने अपने मैसेज में युवराज के पिता समेत सभी लोगों से अपील की की शुगर कम करें, हेल्दी रहे और खुश रहे. साथ ही उन्होंने ज्यादा शुगर से होने वाली बीमारी और मोटापे को लेकर भी लोगों को सचेत किया और योग करने की सलाह दी. प्रधानमंत्री के इस रिएक्शन के बाद इनफ्लुएंसर युवराज भी हैरान रह गए. उन्होंने कहा यह तो रियल हो गया. कभी सोचा नहीं था कि यह वीडियो यहां तक पहुंच जाएगी, साथ ही उन्होंने अपने पिता को मजाक में कहा अब तो मोदी जी भी कह चुके हैं मान जाओ पापा.

सोशल मीडिया पर यूजर्स के आए रिएक्शन इनफ्लुएंसर युवराज दुआ का वीडियो पीएम मोदी की ओर से शेयर किए जाने के बाद इस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है और लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स करते भी दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा फाइनली मोदी जी ने सुन ली. वहीं दूसरे ने कहा भाई इंडिया के बिगेस्ट स्टार ने तुम्हें मेंशन किया है. वही एक और यूजर कमेंट करता है अब तो पापा को मानना ही पड़ेगा. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है मोदी जी ने खुद यह रील शेयर कर दी, वाह क्या मोमेंट है. इसके अलावा एक यूजर कहता है वैलिडेशन मिल गया भाई. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया भाई जी कहां पहुंच गए आप दूसरे ने मजाक में कहा अब जलेबी बंद पक्का.

ये भी पढ़ें-भीड़ भरे बाजार में चोरी का पर्दाफाश: व्यक्ति ने महिला को रंगे हाथों पकड़ा, यहां देखें वीडियो

Published at: 22 Mar 2026 08:57 AM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOPM Modi share viral videofunny father son viral videoinfluencer viral reel
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • पगलू पापा के लिए बेटे ने PM मोदी से लगाई गुहार, शुगर कम करने की सलाह पर पीएम का जवाब हुआ वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.