इन दिनों जहां देश भर में कोविड की वजह से सब लोग डरे हुए और परेशान हैं. वहीं खरगोश का एक वीडियो लोगों को कुछ पल की खुशियां दे रहा है. वैसे तो खरगोश ज्यादातर लोगों को पसंद होते हैं इसी वजह से लोग उन्हें अपने घर में पालते भी हैं, पर क्या कभी आपने तेज भागने वाले खरगोश को पानी में जोर जोर से तैराकी करते देखा है? इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. वीडियो में बड़े कान वाला खरगोश किसी झील में जोर जोर से तैरता नजर आ रहा है.

अब ये खरगोश पानी में डूबने से बचने के लिए जोर जोर छलांग लगा रहा है या फिर पानी का लुत्फ उठा रहा है ये कहना मुश्किल है, लेकिन इसकी तैराकी ने यूजर्स के चेहरे पर हंसी ला दी है. वहीं वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे झील में तैराकी करने के बाद खरगोश सूखी घास पर चढ़ता है और गायब हो जाता है. इस वीडियो को वन अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है.

सुशांतनंदानेशेयरकियावीडियो

वन अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया. जिसमें कुछ सेकंड की क्लिप में खरगोश झील में तैरने के बाद घास के मैदान की तरफ जोर से भागा और फिर जंगल में छिप गया. इस वीडियो पर सुशांत नंदा ने कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है 'अगर खरगोश को तैरते नहीं देखा, जैसे वो भागते हैं'.

वीडियोदेखखुशहुएयूजर्स

सोशल मीडिया पर यूजर वीडियो का खूब आनंद ले रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 7,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स कमेंट के जरिए अपनी राय भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'अविश्वसनीय' तो दूसरे यूजर ने लिखा 'नहीं पता था कि खरगोश तैर भी सकता है'.

इसयूजर ने लिखा 'नहीं पता था कि खरगोश तैर भी सकता है'

इस यूजर ने लिखा 'अविश्वसनीय'

इसे भी पढ़ेंः

COVID-19 Vaccination: महाराष्ट्र में 1 मई से मुफ्त कोरोना वैक्सीन मिलेगी या नहीं, आज कैबिनेट बैठक में होगा फैसला

Aashka Goradia सहित टीवी की इन बड़ी अभिनेत्रियों ने छोड़ी एक्टिंग, जानिए क्या थी वजह