Bride Giving Exam Viral Video: समाज में अक्सर देखा जाता है कि काफी लड़कियां शादी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ देती हैं या उनसे छुड़वा दी जाती है. लेकिन, अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इसके एकदम विपरीत है. इंटरनेट पर वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. दरअसल, वीडियो में एक लड़की परीक्षा देती हुई दिख रही है. अब आप कहेंगे कि इसमें नया क्या है? 

नया यह है कि लड़की शादी के जोड़े में परीक्षा देने पहुंची और उसने अपनी शादी से ज्यादा पढ़ाई और परीक्षा को अहमीयत दी. हालांकि, शादी के जोड़े में सजी लड़की जब परीक्षा देने परीक्षा हॉल में पहुंची तो सभी दंग हो गए. वीडियो गुजरात के राजकोट है और वीडियो में दुल्हन की तरह सजी लड़की का नाम शिवांगी बगथरिया है. 

वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है, "शिवांगी बगथारिया नाम की लड़की अपने होने वाले पति और परिवार के साथ परीक्षा देने पहुंची थी, इसके बाद वह शादी करेंगी." शिवांगी बगथारिया बताया कि उनके लिए शादी से ज्यादा शिक्षा जरूरी है.

देखें वीडियो-

वीडियो को पांच लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम यूजर्स देख चुके हैं. इसे काफी पसंद किया जा रहा है, यूजर्स कमेंट में अपनी राय भी दे रहे हैं. ज्यादातर ने शिवांगी की भावना की सराहना की है.