सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. यह वीडियो राजस्थान के भीलवाड़ा शहर का बताया जा रहा है. वीडियो में दो लोग एक बड़े से बर्तन में पैरों से आटा गूंथते नजर आ रहे हैं. इसके बाद इसी आटे से कढ़ाई में एक बहुत बड़ी-पूड़ी बनाई दिखाई पड़ती है. वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और कुछ लोग खाने की साफ-सफाई पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ इतनी बड़ी पूड़ी देखकर हैरानी जता रहे हैं.

Continues below advertisement

पैरों से गूंथा जा रहा आटा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े बर्तन में काफी मात्रा में आटा रखा हुआ है. इसमें दो लोग अपने पैरों से आटा गूंथते दिखाई दे रहे हैं. आटे की मात्रा इतनी ज्यादा है कि उसे हाथों से गूंथने के बजाय पैरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. वीडियो में आसपास खाने का सामान और बड़े बर्तन भी नजर आ रहे हैं. यही तरीका लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. खाने की चीजों को तैयार करते समय साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है, ऐसे में इस वीडियो को देखकर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं.

इतनी बड़ी पूड़ी

वीडियो के दूसरे हिस्से में एक व्यक्ति आटे की बड़ी परत को उठाकर कढ़ाई में डालता दिखाई देता है. कढ़ाई भी काफी बड़ी है और उसमें तेल भरा हुआ नजर आ रहा है. आटे से तैयार इस बड़ी पूड़ी को देखकर लोग हैरान हैं. आमतौर पर घरों में छोटी-छोटी पूड़ियां बनाई जाती हैं, लेकिन यहां एक ही बार में इतनी बड़ी पूड़ी तैयार की जा रही है. वीडियो में इसे देखकर लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी पूड़ी बनाई कहां जा रही है और इसे एक साथ खाएगा कौन?

Continues below advertisement

 यह भी पढ़ें : हवा में लटकी 3 साल की मासूम, मसीहा बने पड़ोसियों ने बचाई जान, देखें

यूजर्स बोले- ऐसी जगह से खाना नहीं खाएंगे

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खाने की साफ-सफाई को लेकर चिंता जता रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि वह ऐसी जगह से कभी खाना नहीं खाएगा. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि उनके यहां खाना इस तरह नहीं बनाया जाता. कुछ लोगों ने पैरों से आटा गूंथने के तरीके को अमानवीय बताया और इसे गलत कहा. दूसरी तरफ, कुछ यूजर्स का ध्यान पूड़ी के बड़े आकार पर गया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि इतनी बड़ी पूड़ी खाते कैसे हैं और इसे बनाया कहां जा रहा है. 

यह भी पढ़ें : Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक