Watch Video: भारत में फास्ट फूड काफी पॉपुलर हो चुका है. पिछले कुछ साल में देखें तो मोमोज सबसे तेजी से फेमस हुआ है और आज इसे लेकर लोगों में अलग ही दीवानगी नजर आती है. यही वजह है कि आपको नुक्कड़ों पर भी मोमोज की दुकान मिल जाएगी, लेकिन मोमोज को लेकर सिर्फ इंसानों में ही नहीं, बल्कि जानवरों में भी अलग ही क्रेज है. आपको जानकर हंसी आ रही होगी, लेकिन काफी हद तक यह सच है. आज हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं, उसमें एक कुत्ते का मोमोज को लेकर जो नखरा है, उससे तो यही लगता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में.
कुत्ते का मोमोज प्रेम
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक घर में एक कुत्ता अपने मालिक के साथ बैठा हुआ है. कुत्ते के बगल में बैठा उसका मालिक मोमोज खा रहा होता है. मालिक को देखकर कुत्ता भी मोमोज मांगने लगता है. इस पर वह शख्स बिना समय बर्बाद किए कुत्ते को मोमोज दे देता है, लेकिन कुत्ता मोमोज नहीं खाता. दरअसल वह चटनी के साथ मोमोज खाने की जिद्द करता है. वह चटनी की तरफ इशारा भी करता है. अब जब मालिक मोमोज के साथ चटनी लगाकर उसे देता है तो कुत्ता खा लेता है.
लोगों को पसंद आ रहा वीडियो
इस वीडियो में कुत्ते का मोमोज प्रेम लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इसे अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को करीब 2.5 लाख लोग लाइक भी कर चुके हैं.
