Viral News: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. इन कुछ वीडियो भी होते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं. वहीं अब सोशल मीडिया पर एक स्टंट का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक स्कूल स्टूडेंट इस तरह का स्टंट करता है कि उसको लेने के देने पड़ जाता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि इस स्कूल स्टूडेंट काफी टशन में साइकिल चला रहा होता है. उसके आगे एक शख्स बड़े ही आराम से साइकिल चला रहा होता है. तभी न जाने स्कूल स्टूडेंट के दिमाग में क्या आता है वह स्टंट मारने के लिए चक्कर में लड़के के एकदम पीछे साइकिल पहुंचा देते है.

इसके बाद लड़का वहां से कट लेने की कोशिश करता है लेकिन तभी कुछ ऐसा हो जाता है जिससे लड़के का सारा टशन निकल जाता है. दरअसल, कट मारने के चक्कर में लड़के की साइकिल का बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़का मुंह के बल सड़क पर गिर जाता है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. अब तक इस वीडियो को 9.22 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही 20 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Watch: स्टेज पर दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी खूबसूरत हरकत, हर कोई बन गया दूल्हे का फेन

Watch: सड़क पर जा रहे ऑटो के पीछे कुछ इस अंदाज में बैठा दिखा शख्स, लोगों के छूटे पसीने