सोशल मीडिया पर इन दिनों नागपुर के एक बच्चे का वीडियो धूम मचा रहा है. वीडियो में बच्चा बाल कटवाने पर काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है. दरअसल उसके पिता पिछले साल नवंबर में उसे सैलून हेयर कटिंग के लिए आए थे. बाल बनाते वक्त उसके चेहरे का हाव-भाव और अंदाज काफी निराला नजर आ रहा है. उसकी प्यार भरी बातें इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही हैं. बार्बर और बच्चे के बीच सवाल-जवाब का सेशल चलता है.

सोशल मीडिया पर छाया बच्चे का अनूठा अंदाज

बार्बर पूछता है कि बाल कटवाना कैसा लग रहा है. इसके जवाब में बच्चा कहता है कि अच्छा नहीं लग रहा है. यहां तक कि बच्चा गुस्से में बार्बर को भी गंदा बताता है. वीडियो आगे बढ़ने पर बच्चे को काफी गुस्सीले अंदाज में देखा जा सकता है. टाइगर के बारे में बात करते हुए बच्चा कहता है कि उसे बोलने नहीं आता है बल्कि चिल्लाने आता है और फिर उसके अंदाज में चिल्लाकर दिखाता भी है. आगे बच्चा खुद बार्बर के बाल काटने की बात कहते हुए सुना जा सकता है.

बाल कटाने पर गुस्से में बच्चे का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आते ही वीडियो काफी लोकप्रिय होने लगा. लोग बच्चे की मासूमियत देखकर जहां आनंदित हो रहे हैं, वहीं, बड़ी संख्या में शेयर भी कर रहे हैं. वीडियो पर अलग-अलग तरह से रिएक्शन भी दिए जा रहे हैं.

बच्चे का दिलचस्प जवाब लोगों को अपनी तरफ खींच रहा है. इसलिए सोशल मीडिया यूजर उसके अंदाज के दीवाने हो रहे हैं. उसकी अदा पर खूब प्यार भी जताया जा रहा है.

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार नज़र आई बांग्लादेशी सेना की टुकड़ी 

मुंबईः डीसी डिजाइन के फाउंडर दिलीप छाबरिया के खिलाफ तीसरी एफआईआर दर्ज