✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर जा रहा था युवक और पीछे से आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ देख रुक जाएंगी सांसें

Advertisement
कविता गाडरी   |  04 Apr 2026 07:03 AM (IST)

वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक बेखौफ होकर रेलवे ट्रैक पर चलता है. लेकिन कुछ ही पलों में हालात ऐसे बदलते हैं कि उसकी जान पर बना आती है. यह नजारा किसी भी इंसान की दिल की धड़कन बढ़ाने के लिए काफी है.

Viral Video: रेलवे ट्रैक पर जा रहा था युवक और पीछे से आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ देख रुक जाएंगी सांसें

रेलवे ट्रैक का वायरल वीडियो

Viral video: सोशल मीडिया पर आजकल कई तरह के खतरनाक वीडियो वायरल होते हैं. ऐसे वीडियो अक्सर लोगों में हैरानी और डर का एहसास साथ में करा देते हैं. वहीं आपने देखा होगा कि अक्सर लोग रेलवे ट्रैक को शॉर्टकट समझकर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन यह लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा वायरल हो रहे इस वीडियो से लगाया जा सकता है.

Continues below advertisement

दरअसल वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक बेखौफ होकर रेलवे ट्रैक पर चलता नजर आता है. लेकिन कुछ ही पलों में हालात ऐसे बदलते हैं कि उसकी जान पर बना आती है. तेज रफ्तार से आई ट्रेन और सामने खड़ा युवक यह नजारा किसी भी इंसान की दिल की धड़कन बढ़ाने के लिए काफी है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर दंग रह गए है. ये भी पढ़ें-Viral Video : तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स

रेलवे ट्रैक पर जा रहा था युवक पीछे से आ गयी ट्रेन

Continues below advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर बेखौफ चला जा रहा था, उसे शायद इस बात का अंदाजा नहीं होता है कि पीछे से ट्रेन आ रही है. जैसे ही ट्रेन युवक के पास पहुंचती है युवक के पास बचने का बहुत कम समय रह जाता है. वहीं वीडियो में युवक आखिरी समय पर ट्रेन की पटरी के नीचे लटक कर अपनी जान बचाने की कोशिश करता नजर आता है. कुछ सेकेंड तक उसकी जिंदगी सच में ट्रेन के नीचे लटकी रहती है. वीडियो में दिखता है कि ट्रेन में भी कई लोग भरें होते हैं. ट्रेन के आगे और ट्रेन के ऊपर कई लोग सवार होते हैं. इसके बाद ट्रेन गुजर जाने के बाद कुछ लोग आकर उस युवक को वहां से निकालते हैं, जिससे उसकी जान बच जाती है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Uday_T2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है..

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग भी हैरान हो जाते हैं. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है, यह क्या सोच रहा था जो ट्रैक पर ही चल रहा था. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है पानी में कूद जाता तो बेहतर होता. उसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है लोग ऐसे रिस्क क्यों लेते हैं, समझ नहीं आता. वहीं कुछ यूजर कमेंट करते हैं लगता है खुद को किसी एक्शन मूवी में समझ रहा था.  कुछ यूजर्स ने इसे लापरवाही भी बताया तो कुछ ने युवक की किस्मत को मजबूत कहा. वहीं कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को एआई जेनरेटेड बताया. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट कहता है कुछ लोगों ने से रियल समझ लिया लेकिन यह एआई वीडियो है.

ये भी पढ़ें-Viral video: टेक्नोलॉजी ने बदला काम, केरल में अब कैब की तरह बुक हो रहे नारियल तोड़ने वाले-वीडियो हुआ वायरल

Published at: 04 Apr 2026 07:03 AM (IST)
Tags:railway track viral videoman escapes train accidenttrain near miss videodangerous railway stuntviral train incident
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Viral Video: रेलवे ट्रैक पर जा रहा था युवक और पीछे से आ गई ट्रेन, फिर जो हुआ देख रुक जाएंगी सांसें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.