सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का मजाक अक्सर बनता रहता है. ये मजाक कभी पैसे को लेकर होता है तो कभी किसी अन्य मुद्दों को लेकर. इस बार पाकिस्तान में प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बन रहा है.  दरअसल, प्रधानमंत्री इमरान खान ने ऐसा कुछ बोला जिससे पाकिस्तान के एक संगीतकार ने उनके शब्दों पर रैप बना डाला है.

इस रैप को सुनने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. बतादें कि  इमरान ने अपनी स्पीच की शुरूआत में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'आप ने घबराना नहीं है' इन्हीं शब्दों पर पाक सिंगर साद अलवी ने रैप बना दिया है. ट्वीटर पर एक पत्रकार ने इस गाने को साझा किया है, जो मूल रूप से अलवी के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था, और इस छोटी सी क्लीप के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

इमरानकीस्पीचपररैप:

रैप गाने की शुरुआत इमरान के जनता को संबोधित करने वाली एक स्पीच के शब्द 'आप ने सबसे पहले घबराना नहीं है' से हुई. इमरान खान ने पिछले साल मार्च में ये स्पीच कोरोना काल के समय पर दी थी. वहीं सिंगर साद ने गाने में अपने शब्दों को जोड़कर महंगाई के लिए पाक पीएम पर तंज कसा है.

यशराजमुखातेसेहोरहीसादकीतुलना:

भारत में यशराज को लोकप्रियता रसोड़े में कौन था वाले रैप गाने से मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कई रैप बनाए और भारत की जनता ने उनके सभी रैप को पसंद भी किया. वहीं सोशल मीडिया पर उनके रैप को काफी सराहा गया है, इसी वजह से जबसे साद का रैप वायरल हुआ है यूजर्स उसकी तुलना यशराज से कर रहे हैं और साद को पाकिस्तान का यशराज कह कर बुला रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

बंगाल चुनाव में सर्वे बना रहे ममता बनर्जी की सरकार, फिर भी खुश क्यों है बीजेपी?

त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद कौन बनेगा उत्तराखंड का सीएम, क्या खत्म हो पाएगा बीजेपी का संकट?