रूस से वायरल एक वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल मीर टीवी की रिपोर्टर नादेज़्दा सेरज़किना जिस समय सड़क पर लाइव रिपोर्टिंग के जरिए मौसम का हाल बता रही थीं तभी अचानक से कैमरे के सामने एक कुत्ता आ गया जिसने वहां आकर रिपोर्टर के हाथ से माइक छीन लिया और माइक को मुंह में दबा कर भागने लगा. इस पूरी घटना को वहां मौजूद कैमरामैन ने रिकॉर्ड होने दिया. वहीं अचानक से कुत्ते के सामने आने पर रिपोर्टर हैरान रह गई और न्यूजरूम में मौजूद एंकर ने दर्शकों को तकनीकी समस्या होने का हवाला दिया. वहीं बड़ी मुश्किल से रिपोर्टर ने कुत्ते से अपना माइक वापस लिया. कुत्ते की इस हरकत ने लोगों का दिल छू लिया है. यूजर्स इस वीडियो को बार बार देखना पसंद कर रहे हैं.

अन्यरिपोर्टरनेशेयरकियावीडियो

इस वीडियो को एक अली नाम के रिपोर्टर ने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है. जिसमें ऑन एयर पूरी घटना को दिखाया गया है. रिपोर्टर के मुताबिक घटना के दौरान कुत्ते ने माइक को थोड़ा नुकसान पहुंचाया है. वहीं माइक चुराने वाले इस कुत्ते का नाम मार्टिन बताया जा रहा है.

यूजर्सकेरिएक्शन

वीडियो में रिपोर्टर ने बाद में माइक वापस लेने की जानकारी दी है और कुत्ता भी उसके साथ नजर आ रहा है. इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं. और रिपोर्टिंग में हुई रुकावट को देख मुस्कुरा रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा प्यारा कुत्ता तो वहीं दूसरा यूजर कुत्ते की मासूमियत पर फिदा हो रहा है. वहीं कई यूजर्स ने कैमरापर्सन की कवरेज को जारी रखने के चलते तारीफ की है.

इस यूजर्स ने कैमरापर्सन के कवरेज की तारीफ की

इसे भी पढ़ेंः

क्या Rahul Vaidya ने चोरी-छिपे कर ली है गर्लफ्रेंड Disha Parmar से शादी? वायरल हो रही तस्वीरें

गोवा में Akshay Kumar के पास है करोड़ों का घर, जानिए क्या है खासियत, तस्वीरें भी देखें