नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला के जन्मदिन पर उनकी बहन साफिया अब्दुल्ला खान ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. ये तस्वीर उनके बचपन की है जिसमें दोनों भाई बहन दिख रहे हैं. साफिया ने इस फोटो को शेयर करते हुए अपने बड़े भाई उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई दी है. आपको बता दें, उमर अब्दुल्ला ने कल अपना 51वां जन्मदिन मनाया है. साफिया ने अपने बचपन के दौर को याद करते हुए इस तस्वीर को शेयर किया जिसमें दोनों भाई बहन कैमरे की ओर देख मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. साफिया ने इसे शेयर करते लिखा, "ये तस्वीर तब की है जब वो इंग्लैंड में रहते थे." साफिया के इस पोस्ट पर उमर अबदुल्ला ने कमेंट कर उन्हें धन्यवाद किया. साथ ही अपनी बहन को बचपन का साथी बताया. आपको बता दें, इस तस्वीर को अब तक 3 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है साथ ही यूजर्स कमेंट सेक्शन में उमर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने उमर अब्दुल्ला की कई और बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं. बताते चले, उमर अब्दुल्ला का जन्म इंगलैंड में सन्न 1970 में 10 मार्च को हुआ था. उन्होंने ब्रिटिश मूल की नर्स मौली से शादी रचाई थी और आज दंपत्ति की तीन औलाद हैं और तीनों बेटियां हैं.
Wishing my big brother, childhood sparring partner and pillar of support @OmarAbdullah a very happy birthday today???? pic.twitter.com/jjipKicMAa
Looking so cute... both of you ...Allah bless you... your pictures reminds me of my brother.. He is no more... May Almighty Allah bless you both a long happy life (Ameen) ???? HBD pic.twitter.com/0E6jKfx7F8
इसे भी पढ़ेंः
पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंदू क्यों बन रहीं हैं ममता बनर्जी, क्या है हिंदू-मुस्लिम वोट का गणित? | Uncut
इंडिया इंग्लैंड टी20 सीरीज में क्या होगी टीम इंडिया प्लेइंग 11? नटराजन, शिखर धवन होंगे बाहर? | Uncut