मशहूर शेफ और एक रेस्ट्रोरेंट के मालिक गॉर्डन रामसे का उनकी बेटी टिली के साथ एक बड़ा प्यारा और मजाकिया वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में बेटी टिली अपने पिता पर प्रैंक करती है और गॉर्डन उसके प्रैंक का शिकार बन जाते हैं. दरअसल इस प्रैंक वीडियो में टिली गॉर्डन से अंडे पर नजर रखने को कहती है जो टिली के हाथ में होता है फिर टिली अंडे को बड़ी चालाकी से छुपाती है और जादू करने का नाटक करते हुए पिता से पानी की बोतल में झांकने को कहती है. बस फिर क्या जैसे ही गॉर्डन ने बोतल के अंदर देखते हैं टिली सारा पानी पिता के चेहरे पर डाल देती है और सिर पर अंडा फोड़कर वहां से भाग जाती है. टिली के इस शरारती प्रैंक वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को खूब हंसाया.

गॉर्डन ने शेयर की पोस्ट:

इंस्टाग्राम पर गॉर्डन ने प्रैंक वाले इस वीडियो को खुद शेयर किया है और बेटी टिली को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा 'किसी ने कल रात रामसे के घर में खाना खाया'. वहीं इस वीडियो में एक फनी बैकग्राउंड म्यूजिक बजता हुआ सुनाई दिया जिसमें 'ओह नो, ओह ने' की आवाज आ रही है.

 

प्रैंक वीडियो हुआ वायरल: 

इंस्टाग्राम पर लोग इस प्रैंक वीडियो पर हर तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ घंटे पहले पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को 6.5 लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स मिल चुके हैं. कुछ यूजर ने टिली का माता-पिता पर ऐसे प्रैंक करने को गलत बताया तो वहीं कुछ यूजर वीडियो देखकर खूब हंसे.

इसे भी पढ़ेंः

गाजियाबाद के मंदिर में पानी पीने पर बच्चे की पिटाई का नरसिंहानंद सरस्वती ने बताया नया कारण | Uncut

सुप्रीम कोर्ट में वैक्सीन के लिए वकीलों को प्राथमिकता की मांग, तुषार मेहता ने पूछा, सब्जीवालों को क्यों नहीं? | Uncut