विशाखापट्टनम के एक स्कूल की CCTV फुटेज वीडिया सोशल मीडियापर इतनी तेजी से वायरल हो रही है कि लोग कमेंट सेक्शन में सिर्फ रो ही रहे हैं. इस वीडियो में सिर्फ 6 साल का मासूम बच्चा होमवर्क पूरा न करने की गलती पर टीचर की डांट और थप्पड़ झेल रहा है. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. यूजर्स का कहना है कि एक छोटी सी गलती के लिए ऐसे जानवरों के जैसे मारना बहुत गलत है. ऐसे टीचर्स पर सख्त कारवाई करनी चाहिए. 

Continues below advertisement

टीचर ने मारा झापड़

वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक छोटा सा बच्चा प्रणय टीचर के सामने खड़ा है. टीचर उसके कपड़ों को पकड़कर खींच रही हैं और बच्चे की टाई और शर्ट को झकझोरते हुए वो डांट रही हैं. बच्चा साफ तौर पर डरा हुआ और परेशान दिखाई दे रहा है. वो अपने छोटे-छोटे हाथों को हिला-हिलाकर टीचर को कुछ समझाने की कोशिश कर रहा है. फिर टीचर बच्चे को और करीब खींचती हैं. कुछ सेकंड बाद वो बच्चे के गाल पर थप्पड़ मारती हुई दिखती हैं. थप्पड़ पड़ते ही बच्चा और जोर से रोने लगता है. बच्चे की आवाज में दर्द और डर साफ सुनाई देता है. 

बच्चे को आया हार्ट अटैक

इसी दौरान बच्चा अचानक तेज खांसने लगता है और उसका शरीर लड़खड़ाने लगता है. कुछ ही पल में वो पूरी तरह से नियंत्रण खो देता है और टीचर की गोद में ही गिर हो जाता है. इसके बाद टीचर उसे उठाने की कोशिश करती हैं, लेकिन बच्चा बेहोश हो चुका होता है. स्कूल वाले भागते हुए बच्चे को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार का दर्द आरोप है कि  डर और सदमे से बच्चे को हार्ट अटैक आ गया. पूरा वीडियो महज 40-50 सेकंड का है, लेकिन इतना दर्दनाक है कि एक बार देखने के बाद बार-बार आंखों के सामने घूमता रहता है. 

Continues below advertisement

यह भी पढ़ेंः जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा

यूजर्स का फूटा गुस्सा

सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखते ही लोग कमेंट सेक्शन में दर्द और गुस्से से भरी प्रतिक्रियाएं देने लगे. ऐसे में एक यूजर लिखता है कि 6 साल के मासूम को होमवर्क न करने की छोटी सी गलती पर इतनी दर्दनाक सजा. दिल टूट गया ये देखकर. दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि ये टीचर नहीं, राक्षस है. इतने छोटे बच्चे को इस तरह डराना शिक्षक के लक्षण तो नहीं दिखाता. किसी यूजर ने गुस्से में कहा कि इस टीचर को जेल में डाल दो. बच्चे की जान चली गई सिर्फ एक होमवर्क की वजह से. 

एक अन्य यूजर लिखता है कि अब तो बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर लग रहा है. अपने बच्चों को कैसे इनके भरोसे छोड़ें. कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर एक ही आवाज गूंज रही है, इस घटना की सख्त जांच हो और दोषी को सजा मिले. माता-पिता का दर्द साफ झलक रहा है. 

यह भी पढ़ेंः लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल