सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक तरफ लोग हैरान हैं तो दूसरी तरफ ड्राइवर की ड्राइविंग पर सवाल भी उठा रहे हैं. वीडियो बस के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है. सामने सड़क का नजारा साफ दिखाई दे रहा है और बस जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे ऐसा महसूस होता है जैसे ड्राइवर को मंजिल तक पहुंचने की कुछ ज्यादा ही जल्दी है.

Continues below advertisement

वीडियो की शुरुआत किसी सामान्य वीडियो जैसी ही होती है. बस सड़क पर आगे बढ़ रही है और सामने वाहनों की आवाजाही भी दिखाई देती है. जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, बस की रफ्तार देख यूजर्स के होश उड़ जाते हैं. वीडियो में बस की इतनी स्पीड देख लगता है कि कोई हादसा न हो जाए.

बस में नजर आ रहे यात्री

खास बात यह है कि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति बस के अंदर बैठा हुआ है. सामने सड़क लगातार तेजी से पीछे छूटती दिखाई देती है. वीडियो ध्यान से देखने पर पता चलता है कि बस के अंदर बैठे लोग भी आगे की तरफ ध्यान देते नजर आते हैं. वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि बस की स्पीड इतनी ज्यादा है कि मामूली गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है.

Continues below advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल

बस की ऐसी तेज रफ्तार आमतौर पर देखने को नहीं मिलती, यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. ऐसी बस में सफर करना किसी खतरनाक झूले में बैठने जैसा लगता है. हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे एक्सिडेंट जैसे खतरे से जोड़कर भी बताया. क्योंकि ऐसी रफ्तार यात्रियों के लिए मजाक नहीं, बल्कि गंभीर खतरा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गलती गूगल मैप की थी... संकरी गलियों में स्कूटी लेकर घुसा शख्स, देखें वीडियो

कमेंट्स कर रहे लोग

वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट कर कहा कि ये तो यमराज से मिलने वाला है और बस में बैठे लोगों को भी मिलवाकर ही मानेगा. एक अन्य यूजर ने कमेंट कर कहा कि भाई ऐसी स्पीड बड़े हादसे को अंजाम दे सकती है. कुछ यूजर्स ऐसे लोगों की सुरक्षा और हादसे के डर का खतरा बता रहे है.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत देख उड़े विदेशी महिला के होश, बोली- किसने कहा भारत गरीब है!