कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से जहां एक तरफ लॉकडाउन लगाने की नौबत आ गई है और देश में डर का माहौल बन गया है वहीं दूसरी तरफ अभी भी कुछ लोग ऐसे है जिन्हें कोरोना का कोई डर नहीं है इसलिए वो बिना मास्क के अक्सर घूमते नजर आते हैं. ऐसे ही लोगों में से दो लोगों की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
इस तस्वीर में एक शख्स दूसरे शख्स से शीशे की दीवार के बीच बने छेद से बाते करते दिख रहे हैं और हैरानी की बात तो ये है कि दोनों ने मास्क नहीं पहना हुआ है. ये तस्वीर कोरोना के प्रति लोगों के मन में डर को बयां करने के लिए काफी है. वहीं तस्वीर में एक आदमी शीशे की दीवार के पास बैठा नजर आ रहा है तो वहीं दूसरे आदमी ने सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखना भी जरूरी नहीं समझा और सीधे शीश की दीवार में बने छेद में अपना सिर अंदर डालकर बात करता नजर आ रहा है. इस तस्वीर को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है.
आनंदनेशेयरकीतस्वीर
हमेशा जुगाड़ की तारीफ करने वाले आनंद महिंद्रा ने देश में कोरोना के प्रति लापरवाह लोगों का चेहरा अपनी पोस्ट के जरिए दिखाया है. इस तस्वीर को उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया जो काफी वायरल हो रही है. आनंद ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है कि 'हम सोशल डिस्टेंसिंग के अभी भी आदी नहीं हुए हैं, लेकिन इस समय हमें इसको मानने की जरूरत है, इसलिए हमें मास्क लगाए रखना चाहिए'.
वायरलहुईतस्वीर
ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद से इस तस्वीर को 7,000 से ज्यादा लाइक और प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं. वहीं इसे बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार शॉ ने भी शेयर किया है. जिस पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः
Dimple Kapadia से शादी करना चाहते थे Rishi Kapoor लेकिन पिता Raj Kapoor ने कह दिया था 'NO'!
