Trending Video: सोशल मीडिया पर हमें अक्सर ऐसे रोचक वीडियो देखने को मिलते हैं, जो कई दिनों तक हमारा मनोरंजन करते हैं. ऐसे वीडियो हर किसी के दिल में एक अलग जगह भी बनाते देखे गए हैं. कुछ ऐसे भी वीडियो हमारे सामने आते रहे हैं, जिन्हें देखकर हमें हमारा बचपन याद आ जाता है. 

हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दो बुजुर्ग लोगों को आपसे में लड़ता देख हर किसी को अपना बचपन याद आ गया है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो बुजुर्ग लोगों को आपस में कैरम का खेल खेलते देखा जा सकता है. 

इसमें खास बात यह है कि खेल के दौरान एक शख्स नाराज होकर सारा खेल बिगाड़ देता है तो उसका दूसरा साथी उसे जोर जोर से मुक्के मारने लगता है. जिस पर मार खाने वाला शख्स फूट-फूट कर रोने लगता है. यह वीडियो यूजर्स को उनके बचपन के दिन दिला रहा है. जिस कारण इसे काफी प्यार मिल रहा है.

इसे भी पढ़ेंःWatch: 'चोरी-चोरी दिल तेरा चुराएंगे' गाने के रीमिक्स पर सेंटा क्लॉज ने किया 'फनी डांस', नहीं रुकेगी आपकी हंसी!

वीडियो को शेयर करने वाले वीडियो के ऊपर वाटरमार्क के रूप में कैप्शन देते हुए लिखा है 'इसलिए कहते हैं, बच्चे और बूढ़े एक समान रूप होते हैं.' फिलहाल वीडियो को सोशल मीडिया पर 5.5 मिलियन व्यूज मिल गए हैं. वहीं 4 लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है.