Friendship of Puppy and Chick: दोस्ती कभी रंग, रूप, आकर या जाति देखकर नहीं की जाती. बस हो जाती है. आपने दोस्ती की कई दास्तां सुनीं होगीं. लेकिन आज हम आपके लिए दोस्ती की एक सुकून देने वाली वीडियो लेकर आए हैं. यह वीडियो बिना कुछ बोले बहुत सुकून देती है और मन बोल उठता है कि 'दोस्ती हो ती ऐसी'. खुद ही देख लीजिए यह वायरल वीडियो.

देखें वीडियो: 

वीडियो क्यों है इतनी खास?वीडियो में एक पिल्ला और चूजा नजर आता है. दोनों एक साथ खड़े हैं. साथ ही पिल्ले को बहुत जोर की नींद आ रही होती है. वह नींद में डूबा होता है. वीडियो में पिल्ला बैठे-बैठ सोने लगता है. ऐसे में चूजा उसे सपोर्ट देता है और सोने में मदद करता है. कुछ सेकेंड के इस वीडियो में दोस्ती का एक मजबूत जोड़ दिखाया गया है. जिसमें चूजा बिना अपना साइज देखे अपने दोस्त की मदद करता नजर आता है. उसे अपने अंजाम की चिंता नहीं है कि पिल्ले के नीचे दब जाएगा. बस वह अपने दोस्त की मदद कर रहा है. दोस्ती की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

लोग कह रहे हैं 'सो क्यूट'इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं. लगभग 97 हजार लोग इसे लाइक कर चुके हैं और 450 से ज्यादा लोग इस पर कमेंट भी लिख चुके हैं. ज्यादातर लोगों ने इसे 'सो क्यूट' या 'बहुत अच्छी वीडियो' लिखा है. सभी लोग पिल्ले और चूजे की दोस्ती की तारीफ भी कर रहे हैं. इस वीडियो को देखकर यह तो मानना ही पड़ेगा कि दोस्ती का यह वीडियो काफी सुकून देने वाला है.