✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

विधानसभा चुनाव 2026

WEST BENGAL  (148/294)
122-141
TMC
143-165
BJP
4-7
OTH
TAMIL NADU  (118/234)
131-146
DMK+
56-72
AIADMK+
22-26
TVK
7-15
OTH
KERALAM  (71/140)
55-64
LEFT+
74-82
INC+
0-3
BJP
4-8
OTH
PUDUCHERRY  (17/33)
17-23
BJP+
06-08
INC+
03-07
OTH
ASSAM  (64/126)
87-99
BJP+
21-32
INC+
4-8
OTH
(Source:  Poll of Polls)

Video: भाषण दे रहे अमेरिकी सांसद के बेटे ने पीछे से की अजीब हरकत...वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  07 Jun 2024 12:30 PM (IST)

Viral: अमेरिका के सांसद और टेनेसी प्रतिनिधी जॉन रोज एक गंभीर मुद्दे पर अपना भाषण दे रहे थे, इस दौरान उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके पीछे बैठा उनका 6 साल का मासूम बच्चा क्या हरकत कर रहा है.

Video: भाषण दे रहे अमेरिकी सांसद के बेटे ने पीछे से की अजीब हरकत...वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

अमेरिकी सांसद के बेटे का वायरल वीडियो

Trending Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ खास और मजेदार वायरल होता रहता है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाती है. कई बार ऐसे भी वीडियो वायरल होते हैं जिनकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. कई बार वीआईपी लोगों को भी ऑकवर्ड होने का सामना करना पड़ जाता है, ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के एक सांसद के साथ, जहां उसके बेटे ने एक ऐसी हरकत कर दी जिसके चलते अमेरिकी सांसद को शर्मिंदा होना पड़ा. बच्चे मासूम और दिल के सच्चे होते हैं, ऐसे में अमेरिकी सांसद जॉन के बेटे ने भी कुछ मासूमियत भरी हरकत कर दी जिसे देखकर आप भी हंस पड़ेंगे.

अचानक अजीब हरकतें करने लगा बच्चा

दरअसल, अमेरिका के सांसद और टेनेसी प्रतिनिधी जॉन रोज एक गंभीर मुद्दे पर अपना भाषण दे रहे थे, जॉन रोज पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हाल ही में लगे आपराधिक आरोपों के खिलाफ बात कर रहे थे, इस दौरान उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके पीछे बैठा उनका 6 साल का मासूम बच्चा क्या हरकत कर रहा है. अमेरिकी सांसद बगल में बैठा उनका बेटा टेढ़े मेढ़े चेहरे बना रहा था.

लड़का कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराना शुरू करता है, फिर अपनी जीभ बाहर निकालने और आंखें घुमाने लगता है. बच्चे की यह हरकत कैमरे में कैद हो रही थी. इसके बाद थक हार कर बच्चा खामोशी से अपने खिलौने के साथ खेलने लग जाता है. यह पहला मौका नहीं है जब अमेरिकी सांसद और नेताओं को इस तरह की चीजों का सामना करना पड़ा हो, इससे पहले भी कई सारे वीडियो इस तरह के सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. यह वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो को @cspan नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... हमारी राजनीति अलग हो सकती है लेकिन मैं आपके सेंस ऑफ ह्यूमर और आपके प्यारे बेटे का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. एक और यूजर ने लिखा... अरे, क्या उसकी माँ वही है जिसे आपने तब तैयार किया था जब वह 17 वर्ष की थी और आप 42 वर्ष के थे?!? पारिवारिक मूल्य ईसाई, अमीरात?

यह भी पढ़ें : अयोध्या में चुनाव को लेकर शंकराचार्य ने कही थी अनिष्ट होने की बात, BJP की हार के बाद वायरल हो रहा बयान

Published at: 07 Jun 2024 12:30 PM (IST)
Tags:VIral VideoTRENDINGUs member of parliament
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: भाषण दे रहे अमेरिकी सांसद के बेटे ने पीछे से की अजीब हरकत...वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.