Trending Elephant Video: बच्चों को मुसीबत से बचाने के लिए उनके बड़े हर मुमकिन कोशिश करते हैं. बिलकुल यही जानवर भी अपने बच्चों के लिए करते हैं. मुसीबत का अंदाजा पहले से लगाकर ये जानवर अपने बच्चों के लिए पहले से ही सुरक्षित चक्रव्यूह बना लेते हैं. एक वीडियो हाथियों का वायरल हुआ जिसमें इन्हें अपने बच्चे को बचाते हुए देखा गया है.

वायरल हो रहे वीडियो (Viral video) को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है. इस वीडियो में दो हाथियों को सड़क पार करते समय हाथी के बच्चे की रक्षा के लिए अपनी सूँड़ को उलझाकर घेरा बनाते हुए दिखाया गया है. ये देखने में काफी रोचक और हैरान कर देने वाला भी लगता है कि कैसे ये हाथी अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं.

वीडियो देखिए:

 

हाथियों ने लगाया अपना दिमाग

वायरल वीडियो में एक बस को सड़क से गुजरते हुए दिखाया गया है जहां तीन हाथियों को सड़क के एक तरफ से दूसरी तरफ जाते हुए देखा गया है. बस के अंदर से कोई इन जानवरों का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने बच्चे को बचाने के लिए विशालकाय हाथियों ने अपनी सूंड को आपस में उलझा लिया ताकि उसे कोई नुकसान न पहुंच सके.

वायरल हो गया हाथियों का वीडियो

वीडियो को ट्विटर पर आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने शेयर किया है जिसे अब तक 39 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो के साथ अधिकारी ने एक कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि, "धीरे-धीरे कोमल दिग्गज छोटे बछड़े को ढकने के लिए एक-दूसरे को उलझाते हैं." इस वीडियो को नेटीजंस बहुत पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रहे हैं जिससे ये ऑनलाइन वायरल हो गया है.

ये भी पढ़ें:

Viral Video: दो तेंदुओं में हुई इतनी तगड़ी फाइट, एक जान बचाकर बिजली की रफ्तार से नारियल के पेड़ पर चढ़ा

हाथी के छेड़ते ही दुम दबाकर भागी शेरनी, Video देखकर हंसी नहीं रुकेगी