Trending Bhangra Dance Video: कोई भी पार्टी और शादी समारोह बिना डांस के अधूरे लगते हैं और इस दौरान डीजे पर पंजाबी म्यूजिक न बजे, ऐसा हो ही नहीं सकता है. अब पंजाबी म्यूजिक के साथ-साथ पंजाबियों का पंजाबी डांस भी हो तो क्या कहने. ऐसा ही एक वीडियो एक पार्टी का वायरल हो रहा है, जिसमें दो बुजुर्ग सिख ने "यार बोलदा" पर शानदार डांस किया है.
इस वीडियो को "पिंक पैंथर स्टूडियो" नाम की आईडी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस छोटी क्लिप में दो बुजुर्ग सिखों को अपने कातिलाना डांस स्टेप्स से डांस फ्लोर पर आग लगाते हुए देखा जा सकता है. बैकग्राउंड में चल रहे जोशीले ट्रैक और उनके एनर्जेटिक डांस को देखकर अभी मेहमान उनको ही चीयर्स करते वीडियो में नजर आते हैं. ये सभी इनको घेरकर खड़े हैं और ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाते वीडियो में दिखाई देते हैं.
वीडियो देखें:
वायरल हो रहा है ये डांस वीडियो
किसी शादी समारोह में किए गए इन दोनों बुजुर्गों के शानदार डांस का ये वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पिंक पैंथर स्टूडियोज नाम के एक पेज ने साझा किया गया है. इस डांस वीडियो को अब तक 947k से अधिक बार देखा जा चुका और ये संख्या हर मिनट केवल बढ़ रही है.
उम्र तो बस एक संख्या है..
इन दोनों बुजुर्गों के डांस करने के स्टाइल और जोश को देखकर, बाकी मेहमान साइड ही जाते हैं और डांस करने के बजाय डांस देखने लगते हैं. इनके डांस वीडियो पर यूजर्स ने ढेरों कमेंट्स भी किए हैं. एक यूजर ने लिखा, इन दोनों के लिए उम्र सिर्फ एक संख्या है." एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि, "ग्रे कोट में अंकल सुपर ग्रेसफुल हैं! भगवान उनका भला करे!" एक तीसरे यूजर ने लिखा कि, "दोनों का आपसी तालमेल बहुत बढ़िया है..जितनी बार देखा इतना कम है."
ये भी पढ़ें: