तुर्की के एक शहर नेवसेहीर में एक गैंग ने लोगों को बंदी बना लिया. आलम ये था कि आस-पास के इलाके में हर कोई जाने से बच रहा था. अरे, रुकिए, ज्यादा ना सोचिए. इस गैंग के 5 मेंबर थे, जिनमें एक बकरी, एक भेड़ और भेड़ के तीन बच्चे शामिल थे. इन सबने मिलकर नेवसेहीर में खौफ पैदा कर दिया. सोशल मीडिया में एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है जिसमें इनके आतंक को देखा जा सकता है.

दरअसल ये जानवर तुर्की के ही एक भेड़-बकरी किसान हसन उनबुलन के थे और एक रात पहले ही चारा खाते वक्त खेत से शहर की तरफ भाग आए थे. नेवसेहीर में आने के बाद इन सबने नेवसेहीर हॉल के इलाके को हिलाकर रख दिया. ये वहां सिटी हॉल में जाने वाले हर शख्स के पीछे दौड़ लगा रहे थे. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये जानवर हॉल के अंदर जा रहे दो गार्ड्स के पीछे पड़ गए.

नेवसेहीर के एक लोकल ऑफिसर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने बताया कि ये जानवर हसन उनबुलन किसान के हैं. हसन ने अपने जानवरों के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी.

हसन उनबुलन ने मीडिया से कहा, ''मैं काफी देर तक अपने जानवरों को खोजता रहा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. इसके बाद मैं नेवसेहीर आया ताकि अपने खोए हुए जानवरों की शिकायत दर्ज करा सकूं. फिर मुझे इस पूरे मामले का पता चला, अंत में अधिकारियों ने मेरे जानवरों को वापस लौटा दिया.''

जब एक बिल्ली ने बजाया पियानो और शख्स ने गिटार बजाकर बनाया ड्यूट, देखें मजेदार वीडियोजब एक शख्स ने 15,000 के खाने के लिए वेटरेस के लिए छोड़ी 3.67 लाख की टिप