✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

तुर्किए के स्कूल में रमजान का हुआ खूबसूरत इस्तकबाल, वीडियो वायरल

कविता गाडरी   |  19 Feb 2026 06:13 PM (IST)

रमजान के साथ ही तुर्किए के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र रमजान की आमद पर बहुत खूबसूरत अंदाज में स्वागत करते नजर आ रहे हैं.

तुर्किए के स्कूल में रमजान का हुआ खूबसूरत इस्तकबाल, वीडियो वायरल

तुर्किए स्कूल वीडियो

मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान का महीना शुरू हो चुका है. रमजान के साथ ही तुर्किए के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र रमजान की आमद पर बहुत खूबसूरत अंदाज में स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में दिखाई देता है कि कई सारे बच्चे स्कूल में एक साथ अलग-अलग डिजाइन से खाना ए काबा, मस्जिदे नबवी यानी वो मस्जिद जहां मोहम्मद साहब की कब्र है मदीना में और लफ्जे अल्लाह यानी अरबी में अल्लाह लिखते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रमजान के स्वागत कार्यक्रम का है. बच्चों ने खास अंदाज में किया रमजान का इस्तकबाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर @TurkiyeUrdu नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई देता है कि तुर्किए के एक स्कूल के छात्र स्कूल असेम्बली में एक साथ इकट्ठा होकर इस्लाम के पवित्र स्थलों खाना ए काबा यानी काबा शरीफ और मस्जिद ए नबवी की आकृति बनाई है. बताया जा रहा है कि तुर्किए के एक स्कूल कमेटी ने रमजान की अमाद को अनोखे तरीके से मनाने की पहल की है, जिसे सोशल मीडिया पर बहुत सराहा जा रहा है. कई लोग इसे वीडियो को देख कर कह रहे हैं कि इससे बच्चों में धार्मिक समझ और सांस्कृतिक जुड़ाव दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है. वहीं इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने लाइक और शेयर भी कियाहै.

सोशल मीडिया पर बच्चों की मिली तारीफ तुर्किए के स्कूल में रमजान के खूबसूरत इस्तकबाल का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बच्चों को खूब तारीफ मिल रही है. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया जैसे इन बच्चों ने रमजान का खूबसूरत इस्तकबाल किया है, ऐसे ही इन सबका जन्नत में स्वागत किया जाएगा. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया सुब्हान अल्लाह, अल्लाह ताला इन सब पर रहमत और बरकत फरमाए. इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट किया माशा अल्लाह, कितनी अच्छे तरीके से बनाया है तो एक यूजर ने लिखा सलाम है इस जज्बे को. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया ब्यूटीफुल, इन बच्चों की कला की तारीफ के लिए शब्द नहीं है. हालांकि कुछ लोगों ने इस वीडियो को देख कर कहा कि एआई से बना वीडियो है. 

ये भी पढ़ें-कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा, एक साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, वीडियो ने बनाया यूजर्स का दिन

Published at: 19 Feb 2026 06:13 PM (IST)
Tags:treding newsVIRAL VIDEOTurkey school RamadanRamadan welcome video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • तुर्किए के स्कूल में रमजान का हुआ खूबसूरत इस्तकबाल, वीडियो वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.