Delhi Metro Fare Trick Video: दिल्ली मेट्रो अक्सर चर्चा में बना रहता है और इन दिनों तो ये कुछ ज्यादा ही सुर्खियों पर छाया हुआ है. कभी लड़ाई-झगडे के वीडियो को लेकर तो कभी बिकनी गर्ल और मेट्रो में कपल के किसिंग और बाल्टी लेकर नहाते युवक के वीडियो को लेकर... हर दूसरे दिन दिल्ली मेट्रो के तरह-तरह के वीडियो किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर जोरों से ट्रेंड करते रहते हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है वो दिल्ली मेट्रो में तो नहीं फिल्माया गया है, लेकिन इस वीडियो में एक बंदे ने अपना खुराफाती दिमाग लगाकर ऐसी ट्रिक सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिससे दिल्ली मेट्रो को 'चूना' लगाया जा सकता है.
जी हां, बिलकुल ठीक सुना आपने...ये पढ़कर आपके मन में भी सवाल उठने लगे होंगे कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है. वीडियो में एक युवक दिल्ली मेट्रो रूट (Delhi Metro Video) का एक ग्राफ बनाकर ये ट्रिक यूजर्स के साथ शेयर करता है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. वीडियो में युवक ने उदाहरण देकर ये बताने की कोशिश की है कि कैसे 50 रुपये के टिकट की यात्रा सिर्फ 10 रुपये खर्च करके की जा सकती है. हालांकि, वीडियो की शुरुआत में ही युवक ये बात साफ करता है कि ये वीडियो दिल्ली मेट्रो को हानी पहुंचाने के लिए नहीं बल्कि एक सुझाव के लिए तैयार किया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ये वीडियो जगह-जगह शेयर किया जा रहा है, आप भी देखिए.
ये रहा वीडियो:
क्या है पूरा खेल...
वीडियो में आपने एक लड़के को सुना जो एक ग्राफ के साथ एग्जांपल देते हुए बताता है कि एक सुरेश नाम का लड़का, चावड़ी बाजार से एमजी रोड तक मेट्रो लेता है और वहीं दूसरे छोर से उसका दोस्त राजू हुडा सिटी सेंटर से नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो का सफर करता है. आमतौर पर, दोनों रूट के लिए 50 रूपये तक की कीमत का टोकन खरीदना पड़ता है, लेकिन ये दोनों इसके उलटफेर नजदीगी स्टेशनों का टोकन लेते हैं और रास्ते में कुतुबमीनार पहुंचकर एक दूसरे से टोकन बदल लेते हैं. इस तरह से दोनों यात्रा पर कुल 100 रुपये देने के बजाय महज 20 रुपये खर्च करते हैं और 80 प्रतिशत पैसा बचा लेते हैं.
यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी इस वीडियो पर आ रही हैं. एक यूजर ने फटकर लगाते हुए लिखा, "जोर जोर से बोलकर सबको ट्रिक बता दें" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "इतना दिमाग अगर यूपीएससी में लगा दे तो आदमी आईएएस बन जाए." एक अन्य यूजर ने कहा कि, "आइडिया तो अच्छा है, लेकिन इसके लिए बहुत परेशान होना पड़ेगा."
(Disclaimer: एबीपी न्यूज ऐसे किसी भी वीडियो का समर्थन नहीं करता है.)
ये भी पढ़ें: बिकनी गर्ल के बाद Delhi Metro की ये तस्वीर हुई वायरल, देखकर हंसी छूट जाएगी
