Trending: ये है लंदन का सबसे पतला घर, अब 9 करोड़ 70 लाख रुपए में बिकने को तैयार
एबीपी न्यूज़ | 11 Feb 2021 10:33 AM (IST)
इससे पहले ये घर साल 2006 में भी बिका था, और तब इसके लिए 4,88,500 यूरो की राशि मिली थी. इस घर में सबसे पतली जगह किचन की है. लेकिन इसे इस तरीके से बनाया गया है कि काफी स्पेस वाला दिखता है. हालांकि ये घर सिर्फ सामने से पतला है और पीछे की तरफ चौड़ा होता चला गया है.
आपने अब तक आए दिन बड़े बड़े घर बिकने की खबरें सुनी होंगी. लेकिन लंदन में एक ऐसा घर बिकने के लिए तैयार है, जो बड़ा तो है लेकिन बेहद पतला भी है. जी हां शेफर्ड बुश श्रेत्र में स्थित ये लंदन का सबसे पतला घर है. पांच मंजिला ये घर केवल 5.6 फुट चौड़ा है. इस घर की कीमत 11 लाख यूरो यानी लगभग 9 करोड़ 70 लाख रुपए है. इस घर का निर्माण 19वीं सदी के आखिर में हुआ था. उस समय इसका नीचे का हिस्सा एक विक्टोरियन हैट शॉप था और ऊपर के हिस्से में लोग रहते थे. डॉक्टर के क्लीनिक और सैलून के बीच है स्थित पांच मंजिला वाला ये घर एक डॉक्टर के क्लीनिक और हेयरड्रेसिंग सैलून के बीच बना हुआ है. लंदन स्थित रियल इस्टेट कंपनी इस घर को बेच रही है. कंपनी के असिस्टेंट सेल्स मैनेजर डेविड मेयर्स के अनुसार घर की कीमत एकदम सही है, क्योंकि ये घर "लंदन के इतिहास का अनूठा नमूना हैं." उन्होंने बताया कि, "शुरू में हमें ये प्रॉपर्टी अजीब लगी थी. हमें नहीं लगता था कि किसी को भी इसमें दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन जब इस घर का इतिहास खंगाला गया, तो हम सभी हैरान रह गए. ये बिल्डिंग उस जमाने में बनी थी, जब लोगों के पास जगह की कमी नहीं थी. ऐसा दरअसल इस घर के मालिक की दिलचस्पी के चलते हुआ था और इस घर में सारी सुविधाएं मौजूद हैं." क्या खास है घर में घर में फ्रांसीसी खिड़कियों का निर्माण किया गया है जो की बेहद ही सुंदर हैं. इस घर के पीछे 16 फीट चौड़ा बगीचा भी स्थित है. साथ ही इसके ग्राउंड फ्लोर में जहां पहले पुरानी दुकान होती थी अब वहां एक रिसेप्शन बना हुआ है. साथ ही यहां एक डाइनिंग रूम भी है. पहली मंजिल पर एक बेडरूम और स्टडी रूम मौजूद है. ये घर सफेद इंटीरियर से लैस है, जो इसे यॉट का लुक देता है. छत पर एक चिमनी भी है. इसके साथ ही इस घर की छत से आप पश्चिमी लंदन का शानदार नजारा भी देख सकते है. हालांकि इस घर में बड़ा परिवार नहीं रह सकता. यह भी पढ़ें-रेड वाइन और शैंपेन की दीवानी हैं ये बॉलीवुड हीरोइने, हर छोटी-बड़ी बात पर लगाती हैं Shotsपश्चिम बंगाल: अमित शाह आज कूच बिहार में चौथे चरण की परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, जनसभा भी करेंगे