क्या आपने कभी सोचा है कि फ्राइड चिकन भी “कांच जैसा पारदर्शी” हो सकता है. सुनने में अजीब लगता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. एक फूड ब्लॉगर ने ऐसा फ्राइड चिकन बनाया है जो देखने में कांच जैसा लगता है. ये डिश जितनी अनोखी है, उतनी ही लोगों को कंफ्यूज भी कर रही है. कुछ इसे कला बता रहे हैं तो कुछ इसे खाने लायक ही नहीं मान रहे .

Continues below advertisement

पारदर्शी फ्राइड चिकन ने मचाया धमाल

दरअसल, Cai Nan नाम के फूड ब्लॉगर ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने “translucent fried chicken” यानी पारदर्शी चिकन बनाया. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और ये तेजी से वायरल हो रहा है. पहली नजर में ये चिकन नहीं, बल्कि कोई कांच की मूर्ति जैसा लगता है.

Continues below advertisement

कैसे बनाया गया ये अजीब चिकन

वीडियो में बताया गया है कि इस डिश को बनाने के लिए molecular gastronomy तकनीक का इस्तेमाल किया गया . सबसे पहले हड्डियों को बनाने के लिए बोन मैरो, कोलेजन और जेल का मिश्रण तैयार किया गया . फिर चिकन के मांस को लिक्विड में बदलकर spherification तकनीक से उसे दोबारा मांस जैसा बनाया गया . आखिर में इसे एक मोल्ड में डालकर पूरा चिकन जैसा आकार दिया गया, जिसमें ऊपर से कुरकुरी परत भी बनाई गई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप... स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर... देखें वायरल वीडियो

लोगों के रिएक्शन अलग-अलग

इस अनोखी डिश को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है. कुछ लोग इसे “फूड आर्ट” बता रहे हैं और ट्राय करने की बात कर रहे हैं. वहीं कई यूजर्स का कहना है कि ये देखने में अच्छा है, लेकिन वो इसे खाने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे. वीडियो को  菜男 नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो