Trending: पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) में मां के साथ खेलते टाइगर के शावकों (Tiger Cubs) का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. वीडियो को वनपाल संजीव कुमार चड्ढा ने ट्विटर पर साझा किया है.

वीडियो में एक बाघिन (Tigeress) को उसके शावकों (Cubs) से घिरा देखा जा सकता है जो उसके साथ खेल रहे हैं. जैसा कि आप देख सकते हैं ये शावक अपनी मां के साथ काफी खुश हैं और उससे ढेर सारी मस्ती भी कर रहे हैं. ये शावक अपनी मां पर चंचलता से चढ़ते हैं और इन पलों का भरपूर आनंद लेते वीडियो में दिखाई देते हैं.

वीडियो देखें:

 

हाल में ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो को 45 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और इस वीडियो पर नेटीजेंस की कई प्रतिक्रियाएं (Netizens Reactions) भी मिली हैं. एक यूजर ने लिखा कि, "ये बहुत क्यूट (Very Cute) हैं." एक दूसरे यूजर ने लिखा कि, "अपनी मां के साथ सबसे बढ़िया समय बिताते ये शावक बहुत लकी हैं." जबकि एक अन्य यूजर ने टाइगर के बच्चों का वीडियो (Tiger Cubs Video) देखकर कहा है "Cuteness Overloaded."

ये भी पढ़ें:

Watch: जींस पहने चिम्पांजी ने अलग-अलग पोज में खिंचवाई महिला के साथ फोटो, फिर गले लगाकर कर दिया ये काम

Watch: ये दोनोंं कुत्ता-बिल्ली लगते हैं बिलकुल Same to Same, देखिए ये क्यूट वीडियो