✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

ये सब क्या देखना पड़ रहा है! पंजाब रोडवेज की ही बस उड़ा ले गए चोर, ढाबे पर खाना खा रहा था ड्राइवर

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  17 Dec 2024 05:39 PM (IST)

मामले का खुलासा हुआ तो रोडवेज प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. जबकि ड्राइवर और कंडक्टर ढाबे में खाना खाते ही रह गए और उनकी नाक के नीचे से इतनी बड़ी बस पर चोरों ने आसानी से हाथ साफ कर लिया.

ये सब क्या देखना पड़ रहा है! पंजाब रोडवेज की ही बस उड़ा ले गए चोर, ढाबे पर खाना खा रहा था ड्राइवर

चोर ने रोडवेज बस चुराई

चोरी की आपने कई सारी घटनाओं के बारे में सुना होगा, पैसों की चोरी, मोबाइल की चोरी और न जाने कितनी चीजों की चोरियों के किस्से आपने सुने होंगे. लेकिन पंजाब से एक हैरान कर देने वाली चोरी का मामला इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चोर रोडवेज बस की चोरी करके भाग निकले. जी हां, सरकारी बस की चोरी. मामला जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के होश उड़ गए, ड्राइवर और कंडक्टर हाइवे किनारे ढाबे पर बस को खड़ी कर अंदर खाना खाने गए थे, तभी चोरों ने बस पर हाथ साफ कर दिया.

पंजाब रोडवेज की बस हुई चोरी

दरअसल, पंजाब के फिरोजपुर जिले से चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना घटी है, जिसमें चोरों ने खुद पर इतना विश्वास कर लिया कि दिनदहाड़े रोडवेज बस की चोरी कर वहां से रफू चक्कर हो लिए. आजकल के चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं, ये इसी बात से पता लगाया जा सकता है कि उन्होंने सरकारी बस पर हाथ साफ कर लिया. जब मामले का खुलासा हुआ तो रोडवेज प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. जबकि ड्राइवर और कंडक्टर ढाबे में खाना खाते ही रह गए, और उनकी नाक के नीचे से इतनी बड़ी बस पर चोरों ने बड़ी आसानी से हाथ साफ कर लिया.

पुलिस ने चोर और बस दोनों को पकड़ा

मामले को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए तुरंत कार्यवाही की और एक चोर को धर दबोचा. जिसके बाद बस को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. जानकारी जो सामने आई है उसके मुताबिक रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर ढाबे पर बस खड़ी कर अंदर खाना खाने गए थे, जिसके बाद पीछे बस की चोरी कर ली गई. जब ड्राइवर और कंडक्टर ढाबे से बाहर निकले तो उन्हें बस कहीं नजर नहीं आई जिसके बाद उनके होश उड़ गए. आसपास बस को तलाशने के बाद उन्हें यकीन आ गया कि बस की चोरी कर ली गई है. बाद में पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद बस बरामद कर ली गई.

यह भी पढ़ें: यहां डस्टबिन भी कर रहे हैं बात, लोगों से पूछ रहे सवाल- वीडियो वायरल

यूजर्स ने लिए मजे

सोशल मीडिया पर जैसे ही मामला वायरल हुआ वैसे ही हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया यूजर्स सरकार और प्रशासन की टांग खींचने के लिए कमेंट बॉक्स में जा उतरे. एक यूजर ने लिखा....भाई रिस्क लेना ही था तो किसी छोटी गाड़ी पर लेता, सरकार की बस चुराकर कहां भागेगा. एक और यूजर ने लिखा...पुलिस का खौफ ही नहीं है, गरीबों पर पुलिस का डंडा चलता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई इतनी बड़ी बस को बेचेगा कहां पर, थोड़ा तो दिमाग लगाया होता.

यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने ली एनिमल के रणबीर कपूर जैसी एंट्री, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Published at: 17 Dec 2024 05:39 PM (IST)
Tags:Viral newsPUNJABTRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • ये सब क्या देखना पड़ रहा है! पंजाब रोडवेज की ही बस उड़ा ले गए चोर, ढाबे पर खाना खा रहा था ड्राइवर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.