Trending News: हम अक्सर कई बार सार्वजनिक जगहों पर चोरों से साावधान रहने के नोटिस को लगा देखते हैं. जिसके बाद भी हममें से कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने सामान की सुरक्षा स्वंय ना करते हुए दूसरी चीजों में खो जाते हैं. जिसका उन्हें काफी भारी खामियाजा उठाना पड़ता है. हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर दिन-दहाड़े ऐसी ही कई चोरियों के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों से सार्वजनिक जगहों पर सावधानी बरतने की अपील करते देखा जा रहा है. वीडियो में एक शातिर चोर को दिन-दहाड़े अपने फोन को ही अपनी दुनिया समझ बैठी लड़की के बैग पर हाथ साफ करते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स हैरान हो गए हैं कि कोई पलक झपकते ही कैसे चोरी को अंजाम दे सकता है.
वीडियो में देखा जा रहा है कि बस स्टैंड पर बैठी लड़की अपनी बस का इंतजार करने के दौरान अपने बैग को साइड की बेंच पर रख अपने मोबाइल में खो जाती है. जिस दौरान वहां पर चोर पहुंचता है और उसका ध्यान लड़की और उसके बैग पर जाता है. जिसके बाद चोर तेजी से बस स्टैंड के पीछे की साइड जाकर बड़ी ही सावधानी से बैग को चुरा लेता है.
बैग के गायब होने के बाद भी लड़की का पूरा ध्यान मोबाइल पर ही रहता है. अचानक लड़की किसी सामान को निकालने के लिए बैग की ओर हाथ बढ़ाती है. वहीं अपने बैग को वहां पर नहीं पाते हुए वह काफी हैरान हो जाती है. फिलहाल यह वीडियो हर किसी को पब्लिक प्लेस पर अपने सामान के प्रति सावधानी बरतने की अपील करते देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःViral Video: पुलिसवाले से बचकर निकलना चाह रहा था बाइक सवार, तभी हुआ कुछ ऐसा, सोशल मीडिया यूजर्स ले रहे हैं मजे
Viral Video: क्लास में मॉडलिंग कर रही थी लड़कियां, अचानक हुआ कुछ ऐसा, छूट जाएगी हंसी