हमें इंटरनेट पर अक्सर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले लोगों के दिलचस्प वीडियो देखने को मिल जाते हैं जिसमें लोग नए नए तरीकों से एक अनोखा रिकॉर्ड बनाते हैं. इस बार भी एक महिला ने ऐसा ही एक रिकॉर्ड दर्ज किया है. अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली  आयना विलियम्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए 30 साल तक अपने नाखूनों को बिना काटे बढ़ने दिया और अब 30 साल बाद रिकार्ड दर्ज करने के बाद उसने अपने नाखून कटवा लिए हैं.

महिला के नाखून की लंबाई 733.55 सेमी है. जो कि देखने में काफी बड़े और भयानक लग रहे हैं. वहीं उसके वीडियो को इंटरनेट पर काफी सुर्खियां मिल रही हैं और उसके इतने लंबे नाखून को देख हर कोई हैरान हो रहा है.

GWR नेशेयरकिया वीडियो

इस वीडियो को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही वीडियो के साथ यूट्यूब लिंक भी शेयर किया है और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने महिला के नया रिकॉर्ड बनाने की पुष्टि भी की है.

कैसेकटेनाखून

वीडियो में दिखाया गया है कि टेक्सास की रहने वाली डॉ फोर्थ वर्थ ने एक इलेक्ट्रिक रोटरी टूल से विलियम्स के नाखूनों को काटा है जिसके बाद उसके नाखून काफी छोटे हो गए हैं. वहीं GWR ने महिला का पहले का भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने लंबे नाखूनों पर नेल पेंट लगवाती दिख रही है. जानकारी के मुताबिक नाखूनों की जब पिछली बार नाप ली गई थी तो ये 733.55 सेमी लंबे थे. जिनको विलियम्स ने कटवाने की फैसला किया और अब उसके नाखून काफी छोटे हैं.

 

इसे भी पढ़ेंः

Dimple Kapadia से शादी करना चाहते थे Rishi Kapoor लेकिन पिता Raj Kapoor ने कह दिया था 'NO'!

Priyanka Chopra से लेकर Ranbir Kapoor तक, इन एक्टर्स ने साइन करने के बाद छोड़ दी थीं यह सुपरहिट फ़िल्में