लॉकडाउन हटने के बाद से देश के कई हिस्सों में शादी का जश्न फिर से शुरू हो गया है. इस दौरान शादी समारोह से जुड़े कई फनी और एंटरटेनिंग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनका लुत्फ यूजर्स उठा रहे हैं. कुछ दिन पहले एक बिंदास साली के वीडियो ने यूजर्स को खूब एंटरटेन किया था, जिसमें साली शादी समारोह के दौरान अपने जीजा को किस करती है. वहीं अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में एक दुल्हन खाने की टेबल के पास अपने दूल्हे और बाकी घर के सदस्यों के साथ बैठी नजर आ रही है. तभी वो कुछ खाती है, जिससे उसके मुंह से धुंआ निकलने लगता है, दुल्हन को देख ऐसा लगता है जैसे उसने सिगरेट पी हो, लेकिन वीडियो में कोई सिगरेट नजर नहीं आ रही है और दुल्हन उस मूमेंट को काफी एन्जॉय करती दिख रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को यूजर्स ने काफी पसंद किया है और इसपर कई लाइक्स और कमेंट भी किए हैं.

दूल्हाऔरदुल्हनकागेमखेलनेकावीडियोवायरल

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन को अपने विवाह समारोह में समय बिताने के लिए खेल खेलते देखा जा सकता था, ऐसा इस वजह से क्योंकि पंडित जी ने  थोड़ा ब्रेक लिया था, जिसकी वजह से दूल्हा दुल्हन बोर हो रहे थे.

दंपतिनेखेला 'फ्लिपबॉटल' गेम

वीडियो में दंपति शादी समारोह के दौरान पंडित जी का इंतजार करते हैं, और फिर 'फ्लिप द बॉटल' खेलते देखे जा सकते हैं. वहीं समय बिताने के लिए ये दंपति डिस्पोजेबल पानी की बोतल से गेम खेलते दिखे.

इसे भी पढ़ेंः

DL and RC Validity Extends: इन डॉक्युमेंट्स की वैलिडिटी हो गई है खत्म तो न हों परेशान, सरकार ने फिर बढ़ाई डैडलाइन

संसदीय समिति ने आज Twitter के अधिकारियों को बुलाया, सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर होंगे सवाल जवाब