Dog viral reaction after seeing the sea: सोशल मीडिया मजेदार वीडियो का हब है. यहां पर मजेदार वीडियो की भरमार है. कुछ वीडियो यूजर्स को हंसाते हैं तो कुछ रोने पर भी मजबूर कर देते हैं. खासतौर पर जानवरों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होते हैं. जानवरों को असल जीवन में और सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. जानवरों में भी कुत्ते की वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं. लोगों को उनके साथ खेलना व उनकी क्यूट हरकतें खूब भाती हैं. कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही वीडियो ने लोगों के दिल में जगह बनाई हुआ है. वीडियो में कुत्ते को समुद्र से मिलना कुछ खास रास नहीं आता है और वहां से भागने लगता है. लोगों को उसके रिएक्शन काफी पसंद आ रहे हैं.
उल्टे पैर भाग निकला कुत्तावीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता किसी समुद्र के पास टहल रहा होता है. कुत्ता बड़े आराम से मौसम का मजा लेते हुए सूंघते-सूंघते आगे बढ़ रहा होता है. इतने में समुद्र की लहरें उसके पास आने लगती हैं. वो इन सब से अनजान आराम से टहल रहा होता है. जैसे ही समुद्र की लहरें उसके काफी पास आ जाती हैं वो डर जाता है और उल्टे पैर वहां से भाग कर अपने मालिक के पास आ जाता है. वीडियो देखकर लगता है कि कुत्ता पहली बार समुद्र के पास आया है और उसने पहली बार ही समुद्र की लहरें देखी हैं. लेकिन यह तो सच है कि वीडियो में समुद्र की लहरों से मिलकर कुत्ते ने जो रिएक्शन दिए हैं वो काफी मजेदार हैं. आप भी देखें यह वीडियो.
देखें वीडियो:
यह भी देखें: Trending News: 26 साल के बेटे को पीठ पर लादकर दुनिया घुमा रही एक मां, देखें तस्वीरें
महज 11 सेकेंड के वीडियो को अब तक देख चुके हैं लाखों लोगयह वायरल वीडियो ट्विटर पर मौजूद है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, ‘कुत्ता पहली बार समुद्र से मिल रहा है’. महज 11 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 1.25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं नेटिजन्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स लिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘इससे पहले कोई कुत्ता इतनी तेज़ी से नहीं भागा होगा’, जबकि एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘मुझे लगता है कि मेरा कुत्ता भी इसी तरह प्रतिक्रिया करेगा'.
