कहते हैं कि कोयले के खान में ही हीरा मिलता है. टैलेंट छुपाए नहीं छुपता, वह किसी भी परिस्थिति में सामने आ ही जाता है. दुनिया में एक से बढ़कर एक टैलेंटे छुपे हुए हैं. पर आज के इंटरनेट के जमाने में ये टैलेंट वीडियो के जरिए अक्सर सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे का जिमनास्टिक टैलेंट देखकर आप दंग रह जाएंगे.

कचरे के ढेर पर बच्चे ने किया जबरदस्त कार्टव्हील

वायरल वीडियो किसी स्लम इलाके का लग रहा है. वहां कूड़े-कचरे का काफी बड़ा ढेर दिख रहा है, जिसपर कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं. वहीं, आसपास कुछ लोग बैठे हुए भी दिखाई दे रहे हैं. साथ ही कुछ बच्चे भी वहां हैं. वीडियो में आगे आप देखेंगे कि उन खड़े हुए लोगों के बीच से एक बच्चा उस कचरे के ढेर पर दौड़ता हुआ आता है और कार्टव्हील करता हुए हवा में उछल जाता है. वह हवा में अपने पूरे शरीर को किसी ट्रेंड जिमनास्ट की तरह कई बार घूमाता है और फिर लैंड कर जाता है. 

शानदार जिमनास्टिक मूव का वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में बच्चे को ऐसी जगह ये मूव करते देखकर लगता है कि कूड़े के ढेर में से कांच या कोई नुकीली चीज उसके पैरों में न चुभ जाए. पर वह ये पूरा मूव इतना स्मूदली करता है कि आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. कूड़े के ढेर पर इतना शानदार जिमनास्टिक मूव करते हुए इस टैलेंटेड बच्चे का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. 

लोग बच्चे को जमकर दे रहे शाबाशी

इस वायरल वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. इसपर कैप्शन दिया गया है, "Bravo baby! अबतक इसे 632K से अधिक लोगों ने देखा है. वहीं, इस वीडियो को 23.4K से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. यूजर्स इस वीडियो पर खूब कॉमेंट कर रहे हैं और इस बच्चे को शाबाशी दे रहे हैं. एक यूजर ने कॉमेंट किया है, "This is beyond impressive!!!" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है, "Wow impressive but surely I’m not the only one thinking broken glass."      

यह भी पढ़ें:Watch: नकली टेडी बियर से खेलते असली बियर का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल, देखेंगे तो जान जाएंगेWatch: चिड़ियाघर में शेर ने किया आदमी पर हमला, सहम गए वहां मौजूद लोग, आप भी देखें