सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. वीडियो में एक स्कूल टीचर मासूम बच्चों के साथ जिस तरह का व्यवहार करता दिख रहा है, उसे देखकर हर कोई हैरान और गुस्से में है. जिन नन्हें बच्चों को प्यार और सुरक्षा की जरूरत होती है, उन्हें इस टीचर ने बेरहमी से थप्पड़ मारते हुए डरा दिया. यह घटना सिर्फ एक स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े करती है.

Continues below advertisement

क्लासरूम में हुई शर्मनाक हरकत

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक टीचर क्लासरूम के अंदर छोटे-छोटे बच्चों को लाइन में खड़ा करके एक-एक कर थप्पड़ मार रहा है. बच्चों की उम्र इतनी कम है कि वे ठीक से विरोध भी नहीं कर पा रहे. खासतौर पर कुछ बच्चियां टीचर के थप्पड़ों के बाद जोर-जोर से रोती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद टीचर का व्यवहार नहीं बदलता.

चुपके से बनाया गया वीडियो

बताया जा रहा है कि इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने क्लासरूम के दरवाजे के पीछे से चुपके से रिकॉर्ड किया. अगर यह वीडियो सामने नहीं आता, तो शायद यह मामला दबा रह जाता. वीडियो सामने आने के बाद अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो

सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. कई यूजर्स ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने लिखा, “ऐसे लोगों को बच्चों के पास जाने का हक नहीं होना चाहिए.” वहीं दूसरे ने कहा, “यह सजा नहीं, अत्याचार है.” कई लोगों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया. लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत जांच होनी चाहिए और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी शिक्षक इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख... जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर