व्यक्ति की किस्मत कब पलट जाए कोई कुछ नहीं कह सकता है. इसके अलावा किसी काम को करने की लगन और अथक प्रयास भी मनुष्य को सफलता की ओर ले जाते हैं. बस इसी के बदौलत यूनाइटेड किंगडम का रहने वाला एक लड़का करोड़पति बन गया. उस लड़के के टीचर ने एक दिन उससे कहा था कि वह लाइफ में कुछ नहीं कर सकता.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक एरिक फिनमैन नाम के लड़के ने दावा किया है कि वह सबसे कम उम्र का बिटकॉइन करोड़पति है. उसने बताया कि उनके बड़े भाई ने उसे क्रिप्टोकरेंसी के बारे में बताया जिसके बाद उसने उसमें निवेश करना शुरु कर दिया था. उस वक्त लड़के की उम्र 12 साल थी और आज वह 18 साल का है.
दरअसल, यूनाइटेड किंगडम में बच्चे 18 साल से कम की उम्र में कंपनी के शेयर नहीं खरीद सकते है. ऐसे में बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों की ओर से कुछ ट्रेडिंग मैकेनिज्म का इस्तेमाल करके स्टॉक में निवेश कर सकते हैं. उन्होंने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनके स्कूल में मौजूद लोग कभी उन्हें समझ नहीं पाए कि आखिर उन्हें क्या करना है.
करोड़ों में है बिटकॉइन की कीमत
इसके अलावा एरिक फिनमैन ने कहा कि एक दिन स्कूल में उनके टीचर ने उनसे कहा था कि तुम स्कूल की पढ़ाई छोड़ दो और मैकडोनाल्ड में जाकर काम करो क्योंकि तुम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते. बता दें कि एक एरिक फिनमैन ने अपने माता-पिता से वादा किया था कि अगर 18 साल की उम्र तक वह करोड़पति नहीं बन पाया तो वापस पढ़ाई करना शुरू कर देगा. बता दें कि एरिक ने 700 यूरो यानी करीब 59 हजार 161 रुपये से 100 बिटकॉइन खरीदी थीं, जिनकी कीमत आज करोड़ों में है.
यह भी पढ़ें:बिना तैयार हुए पार्लर में से बीच में भागने लगी दुल्हनिया, बोलीं- मेरा दूल्हा किसी और के साथ भाग जाएगामुंबई में लापता कुत्ते के वापसी पर मनाया गया जश्न, आरती की थाली मिठाई और फूल से हुआ स्वागत