✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Viral Video: 6.2KM जाने के सिर्फ 35 रुपये? स्विगी के डिलीवरी बॉय ने किया ऐसा काम, वीडियो कर देगा हैरान

कविता गाडरी   |  16 Apr 2026 01:10 PM (IST)

Viral Video: वीडियो में एक डिलीवरी बॉय बहुत कम पेमेंट मिलने से नाराज नजर आता है और गुस्से में अपना फूड बॉक्स अपनी बाइक के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटते हुए दिखाई देता है.

Viral Video: 6.2KM जाने के सिर्फ 35 रुपये? स्विगी के डिलीवरी बॉय ने किया ऐसा काम, वीडियो कर देगा हैरान

स्विगी डिलीवरी बॉय वायरल वीडियो

Viral Video: महंगाई और बढ़ती लागत के बीच गिग वर्कर्स की कमाई को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बहस को फिर से तेज कर दिया है. वीडियो में एक डिलीवरी बॉय बहुत कम पेमेंट मिलने से नाराज नजर आता है और गुस्से में अपना फूड बॉक्स अपनी बाइक के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटते हुए दिखाई देता है. जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया और इस वीडियो को देखकर लोग हैरानी भी जता रहे हैं और कई लोग गुस्सा भी दिख रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

वायरल हो रहे वीडियो में डिलीवरी बॉय जो स्विगी से बताया जा रहा है. 6.2 किलोमीटर की डिलीवरी के लिए सिर्फ 35  रुपये .मिलने पर नाराज दिखाई देता है. वीडियो में वह अपना फूड डिलीवरी बॉक्स अपनी बाइक के पीछे रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए नजर आता है. जिससे ऐसा लगता है कि बॉक्स में रखा सारा खाना खराब हो चुका है. इस वीडियो में डिलीवरी बॉय का गुस्सा साफ नजर आ रहा है. वहीं सड़क पर उसके आसपास चल रहे लोग इस घटना को अपने कमरे में रिकॉर्ड करते हैं, जो बाद में इंटरनेट पर वायरल हो गया. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Mercedes5494  नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर कई लोग गिग वर्कर्स की कम कमाई पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं, तो कई लोग डिलीवरी बॉय के खाना खराब करने को लेकर भी अपनी राय दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-ऑटो ड्राइवर के एक मैसेज ने महिलाओं को दिलाया सुरक्षा का अहसास, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स दो भागों में बंट गए. कुछ यूजर्स डिलीवरी बॉय के समर्थन में बोले. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया 6 किलोमीटर के सिर्फ 35 रुपये, यह तो शोषण है. तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है कंपनियां गरीब लोगों का फायदा उठा रही है. एक और यूजर कमेंट करता है इतनी कम कमाई में कैसे गुजारा होगा. वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स ने इस हरकत को गलत बताया. एक यूजर ने इस वीडियो को देखकर कमेंट किया कस्टमर का खाना खराब करना सही नहीं है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है अगर काम पसंद नहीं है तो छोड़ देना चाहिए. वही एक और यूजर कमेंट कर कहता है इसमें खाना ऑर्डर करने वाले की क्या गलती है, तो कुछ लोगों ने यह भी कमेंट किया कि गुस्सा निकालने का यह तरीका गलत है.

ये भी पढ़ें-हरियाणवी भाभी की अदाओं का दीवाना हुआ इंटरनेट, हुस्न और ठुमकों ने लूटा यूजर्स का दिल, वीडियो वायरल

Published at: 16 Apr 2026 01:10 PM (IST)
Tags:Swiggy Delivery Boy Viral Videogig workers low pay35 rupees delivery controversydelivery boy protest video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Viral Video: 6.2KM जाने के सिर्फ 35 रुपये? स्विगी के डिलीवरी बॉय ने किया ऐसा काम, वीडियो कर देगा हैरान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.