Delivery Agent Trending Video: भारत में क्रिकेट की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है. हर गली मोहल्ले में बच्चे भी आपको बैट बॉल खेलते दिख ही जाएंगे. अब जब बात आईपीएल की आती है तो इससे जुड़ी हर टीम के कुछ कट्टर क्रिकेट प्रशंसक भी आपको देखने को मिल जायेंगे, जो अपनी पसंदीदा टीम को ही हमेशा चीयर्स करते हैं. अब एक वीडियो स्विगी डिलीवरी एजेंट की मोटरसाइकिल (Swiggy Delivery Agent Video) का वायरल हुआ है, जिस पर आगे से पीछे तक आरसीबी के कई तरह के स्टिकर लगे हुए हैं.

आईपीएल का फीवर (IPL Fever) पूरी दुनिया के सिर पर चढ़कर बोलता है. इसकी हर टीम में दुनिया भर के बेहतरीन खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं. हर टीम के अपनी अलग फैन फॉलोइंग होती है. ऐसे में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे RCB के खिलाड़ियों के स्टिकर से ढकी एक स्विगी डिलीवरी एजेंट की मोटरसाइकिल का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है. इस डिलीवरी एजेंट की बाइक देखकर आपको भी यकीन हो जाएगा कि ये "Royal Challengers Bangalore" का कितना बड़ा फैन है.

ये देखिए वीडियो: 

 

वायरल है डिलीवरी एजेंट का ये वीडियो

इस दिलचस्प क्लिप को पुलकित नाम के ट्विटर यूजर ने  शेयर किया है. वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले उन्होंने इस डिलीवरी एजेंट से परमिशन ली. अब बात इस डिलीवरी एजेंट की मोटरसाइकिल की करते हैं. लाल रंग की बाइक पर विराट और एबी डीविलियर्स के स्टिकर के साथ ही साथ कुछ प्रॉप भी लगे थे जो आरसीबी के प्रशंसक अक्सर इस्तेमाल करते हैं. वीडियो में आपने देखा कि डिलीवरी एजेंट ने बताया है कि वह आईपीएल के इस सीजन (IPL 2023) में डिविलियर्स को मिस कर रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें: Elon Musk ने शेयर किया अंतरिक्ष में सूर्यास्त का मंत्रमुग्ध करने वाला वीडियो