Trending Video: अक्सर आपने ऐसी घटनाओं के बारे में सुना होगा, जो मामूली से विवाद से शुरू होकर एक रौद्र रूप ले लेती हैं. सड़क पर हुई छोटी-छोटी लड़ाई कभी-कभी इतनी भयानक हो जाती है कि उसका अंजाम बहुत बुरा होता है. ऐसी एक घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जो लोगों परेशान कर रहा है.

वायरल हुई इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो लंदन का है, यहां मामूली कहासुनी होने के बाद साइकिल चालक को एक एसयूवी ड्राइवर कुचल देता है. साइकिल सवार पर हमले का ये वीडियो वहीं मौजूद किसी शख्स ने बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है.

वीडियो देखिए:

एसयूवी ने कुचल दी साइकिल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इस क्लिप में एक शख्स अपनी साइकिल को पकड़कर बीच सड़क, फोन पर बात करते हुए नजर देखा जा सकता है. तभी एक एसयूवी, साइकिल सवार की ओर आती है और कुछ देर तक उसकी साइकिल को सड़क पर घसीटती हुई दिखाई देती है. हमला होते देखा साइकिल सवार बच निकलने के लिए तुरंत बायीं ओर हो जाता है, जबकि गाड़ी उसकी साइकिल को कुचलते हुए ऊपर चढ़ जाती है. वीडियो में आगे आपने देखा कि कार चालक अपने वाहन से कुछ देर बाद बाहर निकलता है और फोन पर बात करते दिख रहे साइकिल चालक के साथ गुस्से से बात करने लगता है.

वीडियो में साइकिल सवार को फोन पर किसी से बात करते हुए सुना जा सकता है कि, "ड्राइवर मुझे फिर से धमकी दे रहा है." ये घटना जब हो रही थी तब वहां आस पास काफी भीड़ भी जमा हुई दिखाई देती है.

ये भी पढ़ें:

पापा ने बच्चे से कराया ऐसा स्टंट, Video देख पब्लिक की निकल पड़ी चीख