Mother's Love Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन हमें ऐसे वीडियो (Viral Video) देखने को मिलते रहते हैं. जिनमें अपने बच्चों को किसी भी तरह की मुश्किल से निकालने के लिए मां (Mother) को अपनी जान की बाजी लगाते देखा जाता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे देख यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह गई हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में एक सूनसान सड़क पर घर के आगे मां और उसके बच्चे को देखा जा रहा है. मां अपने बच्चे को स्कूल से लेकर आते देखे जा रही है. इसी दौरान मां को एक खतरनाक आवाज सुनाई देती है. जिसे सुनते ही वह पीछे मुड़कर देखती है और खतरे को भांप कर अपने बच्चे को उससे बचाने के लिए उसे अपनी बाहों में समेट लेती है.
बच्चे को बचाती नजर आई मां
वायरल हो रही क्लिप को सोशल मीडिया पर दुख-दर्द पेनफुल नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसमें देखा जा सकता है कि बच्चे को स्कूल लाते समय महिला के घर के पास एक बड़ा पेड़ टूटकर गिर पड़ता है. जिसके गिरने की आवाज को सुन मां सीधा अपने बच्चे को बाहों में पकड़कर खड़ी हो जाती है.
वीडियो को मिले 8 मिलियन व्यूज
वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि पेड़ के गिरने से बच्चे को किसी तरह की चोट नहीं लगे, इसके लिए मां पेड़ की तरफ पीठ कर लेती है और बच्चे को बाहों में भर लेती है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 4 लाख 76 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं.
यह भी पढ़ेंःVideo: पक्षी को मछली दिखाकर ललचाते नजर आई डॉलफिन