Train Stunt Video Viral: जिंदगी कितनी महत्वपूर्ण होती है, कुछ लोगों को यह बात मौत के मुहाने तक पहुंचकर ही समझ आती है. आजकल लोग रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए अपनी जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं. ऐसी कई वीडियोज़ आपने भी देखी होंगी. अब सोशल मीडिया पर एक और खौफनाक वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह वीडियो चलती ट्रेन का है, जिसके गेट पर खड़े होकर वीडियो बनवाना एक युवक को भारी पड़ गया है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स तेज रफ्तार से भागती ट्रेन को हल्के में लेने की कोशिश कर रहा है. ट्रेन अपनी पूरी स्पीट से भाग रही होती है और यह शख्स ट्रेन के गेट पर लटक जाता है. पता नहीं लटकने में कौन सा मजा आ रहा था कि शख्स को अपनी जान की भी परवाह नहीं हुई. जैसे ही शख्स गेट पर लटकता है, इसके कुछ देर बाद एक खंभा आ जाता है, जिससे टकराने की वजह से शख्स का बैलेंस बिगड़ता है और वो जमीन पर जा गिरता है.
वीडियो देखकर सकते में आए लोग
इस वीडियो को देखिए. वीडियो को देखने के बाद आपको तो यह समझ आ गया होगा कि ट्रेन में ऐसे स्टंट्स करना मौत को न्योता देना है. फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि ये शख्स जिंदा बचा या इस घटना में इसकी मौत हो गई. हालांकि कुछ यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि इसकी जान चली गई है. साढ़े 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में हर किसी ने शख्स द्वारा उठाए गए इस कदम की निंदा की है. एक यूजर ने कहा, 'यह देखकर बुरा लगता है कि सबसे ज्यादा रेलवे डेथ भारत में ही होती है'.