कहते हैं कि हॉस्टल लाइफ इंसान को हर तरह की मुसीबत से निपटने के लिए एक से बढ़कर एक 'जुगाड़' सिखा देती है. लेकिन कई बार यही बेतुके और खतरनाक जुगाड़ भारी आफत बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों हॉस्टल के लड़कों का एक ऐसा ही हैरान और खौफनाक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लड़कों ने कमरे के खटमलों (Bed Bugs) से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए पूरी की पूरी खाट में ही आग लगा दी!

Continues below advertisement

हालांकि, खटमल मारने का यह 'फिल्मी तरीका' उनके लिए भारी पड़ गया और सारे खटमल जलने के चक्कर में उनके खुद के हाथ भी झुलस गए.

रूम फ्रेशनर छिड़का और लगा दी आग!

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल के कमरे में खटमलों के आतंक से परेशान कुछ छात्रों ने एक तरकीब सोची. उन्होंने लकड़ी के भारी पलंग को सीधा खड़ा कर दिया ताकि कोनों में छुपे सारे खटमल बाहर दिख सकें.

Continues below advertisement

इसके बाद उन्होंने खटमलों पर रूम फ्रेशनर का भारी मात्रा में छिड़काव किया. हम सब जानते हैं कि एरोसोल स्प्रे अत्यधिक ज्वलनशील होते हैं. इसके बाद जैसे ही लड़कों ने माचिस या लाइटर से पलंग पर आग लगाई, एक पल में ही भयानक लपटें उठ खड़ी हुईं.

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

सारे खटमल स्वाहा, लेकिन खुद भी झुलसे!

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे पलंग पर लपटें दौड़ गईं. इस आग में पलंग के कोनों में छिपे खटमल तो तुरंत स्वाहा हो गए, लेकिन आग का गोला इतनी तेजी से बढ़ा कि पलंग पकड़े खड़े लड़कों के हाथ भी उसकी चपेट में आ गए.

कमरे के अंदर धुएं और आग की लपटों के बीच चीख-पुकार मच गई. लड़कों की यह नादानी पूरे हॉस्टल की बिल्डिंग के लिए बड़ा हादसा बन सकती थी. किस्मत अच्छी रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, लेकिन इस खतरनाक स्टंट में लड़कों के हाथ झुलस गए.

यूजर्स बोले, खटमल मारने चले थे, लंका लगा बैठे

वीडियो को p.o.v.ofananttt नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...ऐसे काम करने से पहले प्रोटेक्शन ग्लव्स पहन लें. एक और यूजर ने लिखा...खटमल मारने चले थे खुद की लंका लगा बैठे. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....बड़े खतरनाक लोग हैं भाई.

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल