Stray Dog Attack Viral Video: शहरों में आवारा कुत्तों की समस्या लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब सड़क पर खेलने वाले बच्चे या राह चलते लोग अचानक कुत्तों के हमले का शिकार हो जाते हैं. कई बार ऐसी घटनाएं इतनी गंभीर हो जाती हैं कि लोगों की जान तक नहीं बच पाती.

Continues below advertisement

हाल ही में हरियाणा के अंबाला से सामने आया एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक आवारा कुत्ता छोटे बच्चे पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद एक बार फिर इलाकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता होने लगी है.

अंबाला के सेक्टर-9 में हुई घटना

यह घटना हरियाणा के अंबाला शहर के सेक्टर-9 की बताई जा रही है. वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने घर के आसपास मौजूद गली में था. इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया. हमले से घबराया बच्चा खुद को बचाने के लिए कोशिश करता नजर आया. कुत्ते ने बच्चे को नीचे गिरा दिया और उस पर हमला जारी रखा. इस दौरान आसपास का माहौल बेहद डरावना हो जाता है.

Continues below advertisement

मदद के लिए दौड़ीं महिलाएं

इस पूरी घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि बच्चे की चीख सुनकर दो महिलाएं तुरंत उसकी मदद के लिए पहुंचीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला तेजी से कुत्ते की तरफ दौड़ती है. इसके बाद दूसरी महिला भी मौके पर पहुंच जाती है. दोनों महिलाएं हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को बच्चे से दूर करने की कोशिश करती हैं. उनकी वजह से कुत्ता वहां से पीछे हटता है और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया जाता है. कुछ ही पलों की देरी बच्चे के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी.

यह भी पढ़ें: Viral Video: कुत्ते को लेकर पार्क में हो गया कलेश, आपस में भिड़ी दो महिलाएं; देखें वीडियो

कमेंट्स कर रहे यूजर्स

वीडियो पर कई यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ यूजर्स महिलाओं की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स आवारा कुत्ते की वजह से बच्चों के लिए चिंता जता रहे हैं. एक यूजर ने महिलाओं की तारीफ करते हुए कमेंट किया कि इनकी बहादुरी की वजह से बच्चा बच पाया है, दोनों को धन्यवाद. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया कि कुत्तों के लिए स्थानीय प्रशासन को कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: पहली बार छोले-भटूरे खाकर दीवानी हुई ऑस्ट्रेलियन महिला, वीडियो वायरल