कई बार लोग जाने-अनजाने में ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जो उनके लिए मुसीबत का कारण बन जाती है. खासकर जब बात जानवरों की हो तो छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक शख्स सड़क किनारे मौजूद सांड के साथ कुछ ऐसा करता दिखाई देता है, जिसके बाद उसे लेने के देने पड़ जाते हैं. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जानवरों को बेवजह परेशान करना कितना खतरनाक हो सकता है.

Continues below advertisement

आमतौर पर सड़कों और गलियों में घूमने वाले सांड को देखकर लोग या तो रास्ता बदल लेते हैं या फिर उससे दूरी बनाकर निकल जाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो बिना खतरे को समझे जानवरों के करीब चले जाते हैं. वायरल वीडियो में नजर आ रहे शख्स की हरकत भी कुछ ऐसी ही दिखाई देती है.

बेवजह छेड़ा सांड को

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक शख्स घर के बाहर गली में खड़े सांड के पास पहुंचता दिखाई देता है. उसके हाथ में एक डंडा भी नजर आता है. शुरुआत में सांड सड़क पर सामान्य तरीके से खड़ा दिखाई देता है. उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह किसी पर हमला करने वाला है. तभी शख्स उसके पास जाकर डंडे से उसे छेड़ने लगता है. वह सांड के काफी करीब पहुंच जाता है और उसकी गतिविधियों को नजरअंदाज करता दिखाई देता है. यही लापरवाही आगे चलकर उसके लिए परेशानी का कारण बन जाती है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर हुई अस्पताल में भर्ती, हालत देख रो दिए फैंस

अचानक आक्रामक हुआ सांड

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सांड अचानक शख्स की तरफ बढ़ने लगता है. जानवर को अपनी ओर आता देखकर शख्स घबरा जाता है. वह तुरंत पीछे हटने और खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन सांड भी उसके पीछे पड़ जाता है. कुछ ही सेकंड में स्थिति पूरी तरह बदल जाती है. जो सांड कुछ देर पहले सड़क पर शांत खड़ा था, वही अब शख्स को मारता दिखाई देता है. अपनी जान बचाने के लिए शख्स घर के दरवाजे और दीवार के पास पहुंचने की कोशिश करता है. इस दौरान वह पास ही एक नाली में गिर भी जाता है.

मजेदार कमेंट्स कर रहे यूजर्स

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही है. वीडियो पर दस लाख से ज्यादा व्यूज हैं. कुछ यूजर्स इसे शख्स की अपनी गलती बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स का कहना है कि सड़क पर मौजूद जानवरों से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखनी चाहिए. वीडियो के साथ दिया गया कैप्शन उम्र बढ़ने के बाद भी कुछ आदतें न बदलने पर भी कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने फनी कमेंट कर कहा कि कोई बाद नहीं उन्हें फ्री में मसाज मिल गई है. वहीं एक अन्य यूजर ने भी इसी अंदाज में लिखा कि अब यह ऐसा कभी नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रेन की पटरी के पास ऐसे होता है मोबाइल चोरी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश