इन दिनों गर्मी का प्रकोप हर जगह देखने को मिल रहा है. लोग गर्मी के प्रकोप से परेशान हो चुके हैं और इससे निजात पाने के लिए बाहर निकलना भी लोगों ने कम कर दिया है. वहीं घरों में और ऑफिस में एसी और कूलर की मदद से लोग गर्मी से थोड़ी राहत जरूर पा लेते हैं लेकिन जानवरों के लिए गर्मी से निजात पाना आसान नहीं होता है. हालांकि इटावा में इस गर्मी से जानवरों को राहत दिलाने के भी उपाय किए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के इटावा में भीषण गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एनिमल हाउस में बड़े-बड़े कूलर लगाए गए हैं तो वहीं दरवाजों और खिड़कियों पर खस लगाकर पानी डाला जा रहा है. इससे एनिमल हाउस में ठंडी हवा का इंतजाम किया गया है ताकी जानवरों को गर्मी से राहत मिल सके.
इसके अलावा डियर सफारी में स्प्रिंकल लगाए गए है. साथ ही जानवरों के लिए नए तालाब भी बनाए गए हैं. जानवर तलाब में जाकर पानी में नहा सकते हैं और शरीर को ठंडा कर सकते हैं.
आपको बता दें कि इटावा की सफारी में शेर, तेंदुए, भालू और हिरणों को देखने के लिए रोज 500 से 600 पर्यटक आया करते थे. हालांकि मौजूदा समय में पर्यटकों की संख्या घट गई है. अब यहां मुश्किल से 50 के करीब पर्यटक आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Viral Video: कुत्ते ने दी सीख, हार नहीं मानी और इस काम के लिए करता रहा कोशिशेंViral Video: अपनी भूख मिटाने के लिए कुत्तों ने किया गजब का जुगाड़, दूधवाले का हुआ नुकसान
