✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

स्नो फॉल देखने गया था शख्स और टेंट में फंस गया अकेला, पुलिस ने पीठ पर बैठाकर बचाई जान, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

कविता गाडरी   |  29 Jan 2026 02:54 PM (IST)

हिमाचल में बर्फबारी देखने के लिए निकला एक शख्स अचानक ऐसी मुश्किल में फंस गया कि उसकी जान पर बन आई. बारिश और स्नो फॉल के कारण वह अकेला टेंट में फंस गया और बाहर निकलना उसके लिए नामुमकिन हो गया.

स्नो फॉल देखने गया था शख्स और टेंट में फंस गया अकेला, पुलिस ने पीठ पर बैठाकर बचाई जान, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट

हिमाचल पुलिस रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हिमाचल पुलिस को सैल्यूट कर रहे हैं. दरअसल, हिमाचल में बर्फबारी देखने के लिए निकला एक शख्स अचानक ऐसी मुश्किल में फंस गया कि उसकी जान पर बन आई. बारिश और स्नो फॉल के कारण वह अकेला टेंट में फंस गया और बाहर निकलना उसके लिए नामुमकिन हो गया. ऐसे में जब हिमाचल पुलिस को सूचना मिली तो  पुलिस ने इंसानियत और बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए उसकी जान बचाई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी हिमाचल पुलिस की खूब तारीफ हो रही है. पुलिस ने पीठ पर बैठा कर बचाई युवक की जान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट्स से शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बर्फ से ढके इलाकों में एक युवक टेंट के अंदर फंसा हुआ था. वहीं चारों तरफ घनी बर्फ जमी है, रास्ते पूरी तरह बंद है और साथ ही बर्फ बारी भी लगातार जारी है. मौसम इतना खराब है कि पैदल चलना भी मुश्किल नजर आ रहा है. जैसे ही हिमाचल पुलिस को यह सूचना मिलती है कि एक आदमी स्नोफॉल देखने गया था और टेंट में फंस गया. इसके बाद हिमाचल पुलिस की टीम मौके पर पंहुचती है. हालात देखते हुए पुलिसकर्मी युवक को अपनी पीठ पर बैठाकर सुरक्षित जगह तक ले जाते हैं. बर्फ में फिसलन और ठंड के बावजूद पुलिसकर्मी पूरी सावधानी से के साथ आदमी को लगभग 2 किलोमीटर तक अपनी पीठ पर लादकर उसका रेस्क्यू करते हैं. इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर हिमाचल पुलिस की खूब तारीफ हो रही है, लोग हिमाचल पुलिस को सेल्यूट कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया पुलिस को सलाम हिमाचल पुलिस का यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तारीफों के बाढ़ आ गई. इस वीडियो को देखकर एक यूजर कमेंट करता है. इंसानियत, देखभाल, प्यार और जुनून का शानदार उदाहरण हिमाचल पुलिस सबसे अच्छी है. वहीं दूसरा यूजर कमेंट करता है, इसलिए हिमाचल पुलिस इंडिया की नंबर वन पुलिस है. वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया हिमाचल पुलिस ने बहुत अच्छा काम किया है, हमें हिमाचल पुलिस पर गर्व है. इसके अलावा एक यूजर लिखता है कि  हिमाचल पुलिस की वजह से मुझे हिमाचल में पैदा होने पर गर्व महसूस होता है, जय हिंद... जय जवान... वहीं लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है कि यही देश के रियल हीरोज है, हिमाचल पुलिस को सैल्यूट है.

ये भी पढ़ें-छोटे बच्चों ने टीचर की आंखों पर बांधी पट्टी, फिर दिया ऐसा सरप्राइज कि भावुक हो गई मैम, VIDEO वायरल

Published at: 29 Jan 2026 02:54 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOHimachal police rescuesnowfall rescue video
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • स्नो फॉल देखने गया था शख्स और टेंट में फंस गया अकेला, पुलिस ने पीठ पर बैठाकर बचाई जान, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.