✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कॉलेज में क्लास के बीच एसी से बाहर निकल आया जहरीला सांप, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  20 Nov 2024 11:43 AM (IST)

Viral Video: वायरल हो रहा वीडियो देश की एक नामचीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है जिसमें एसी हॉल में चल रही क्लास में अचानक सांप आ पहुंच जाता है. वीडियो को देख आप भी घबरा जाएंगे.

कॉलेज में क्लास के बीच एसी से बाहर निकल आया जहरीला सांप, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

क्लास रूम के एसी वेंट में सांप

Trending Video: फर्ज कीजिए आप किसी क्लासरूम में पढ़ाई कर रहे हों, एसी चल रहा हो और माइक लगाकर गुरुजी जो पढ़ा रहे हों उसका आनंद लेते हुए आप एसी की ठंडी हवाएं खा रहे हों. लेकिन तभी आपके क्लासरूम में लगे एसी से एक खतरनाक सांप निकल आए तो आपका रिएक्शन क्या होगा. यकीनन आप डर भी जाएंगे और घबरा भी जाएंगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देश की एक नामचीन प्राइवेट यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है जिसमें एसी हॉल में चल रही क्लास में अचानक सांप आ पहुंचता है और यह सांप क्लास के एसी वेंट से अपनी गर्द निकाल कर डरावनी जीभ के साथ बच्चों को मानों हेलो कर रहा है.

यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में अचानक निकल आया सांप

दरअसल, वायरल वीडियो नोएडा की एक यूनिवर्सिटी का है जिसमें क्लास रूम में पढ़ रहे बच्चों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसी वेंट में से अचानक एक खतरनाक सांप निकल आया. सांप को देखते ही क्लास ले रहे टीचर की भी सांसे थम सी गई और बच्चे भी काफी ज्यादा घबरा गए. ऐसे में बच्चों और टीचर के पास सांप को निहारने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था. इस दौरान स्टूडेंट्स ने सांप की वीडियो भी बना ली. वीडियो नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है.

एसी से बाहर निकल बच्चों को डराया

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि क्लास रूम की दीवार पर लगे डक्ट ऐसी में से एक काला और खतरनाक सांप बाहर की ओर निकल आता है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. सांप एसी से बाहर निकलते हुए खतरनाक जीभ भी निकाल रहा है जो देखने काफी डरावनी है. इसके बाद जब स्टूडेंट्स उसका वीडियो बनाने लगते हैं और थोड़ा शोर वहां होता है तो सांप वापस एसी वेंट के अंदर चला जाता है. वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वीडियो को Amity Universityy lifee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं 83 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक भी किया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....मुझे तो ये पायथन प्रोग्रामिंग क्लास लग रही है, और सांप प्रैक्टिकल देने आया है. एक और यूजर ने लिखा....सांप देर से आने के लिए माफी मांग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...अरे बुआ आप यहां कैसे.

Published at: 20 Nov 2024 11:43 AM (IST)
Tags:Viral newsTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • कॉलेज में क्लास के बीच एसी से बाहर निकल आया जहरीला सांप, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.