Amazing Viral Video: आमतौर पर कहा जाता है कि एक ही इंसान से मिलती-जुलती शक्ल के एक से ज्यादा इंसान धरती पर पाए जाते हैं. बीते समय में ऐसे कई लोगों को हमने देखा भी है. फिलहाल इन दिनों एक छोटा सा प्यारा बच्चा सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल चुराते देखा जा रहा है. जिसे देख यूजर्स उसके चेहरे में अभिनेता रणबीर कपूर के चेहरे की झलक पा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के समान दिखने वाले एक प्यारे बच्चे की एक क्लिप ऑनलाइन वायरल हो गई है. वीडियो में दिख रहे बच्चे के चेहरे की बनावट पूरी तरह से रणबीर कपूर के जैसी दिख रही है. वहीं बच्चे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे जिसे देख हर कोई उसे छोटू रणबीर कपूर समझ रहे हैं.

फिलहाल वीडियो में दिख रहे बच्चे का नाम नीरव भट्ट बताया जा रहा है. जो खुद को एक चाइल्ड मॉडल बता रहा है. नीरव भट्ट के इंस्टाग्राम पेज पर उसकी कई तस्वीरें और वीडियो देखी जा रही है. बच्चे का दावा है कि उनके चाहने वाले उन्हें लिटिल रणबीर कपूर कहते हैं. एक वायरल हो रही वीडियो में नीरव को इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे "मुझे नहीं आता है, मुझसे मत पूछो ना" पर एक्ट करते देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में नीरव भट्ट एक सवाल के जवाब में इस तरह रिएक्ट करता दिख रहा है. फिलहाल वीडियो ने यूजर्स का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है. वहीं वीडियो को खबर लिखे जाने तक 4.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज और एक लाख 39 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं.

यह भी पढ़ेंःVideo: घर में निकले सांप को दौड़ाकर पकड़ती दिखी महिला