✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा

कविता गाडरी   |  15 Feb 2026 10:05 AM (IST)

वायरल हो रहे एक वीडियो शिमला से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में दिखाई देता है कि पहाड़ी सड़क पर ड्राइविंग सीख रही एक महिला की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी.

शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा

शिमला कार हादसा

सोशल मीडिया पर आए दिन कई हादसों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. फिलहाल भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल वायरल हो रहा वीडियो हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. वीडियो में दिखाई देता है कि पहाड़ी सड़क पर ड्राइविंग सीख रही एक महिला की कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. वहीं इस घटना का वीडियो पास ही  में मौजूद  बिल्डिंग के कैमरे से रिकॉर्ड हो गया जिसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. बीवी को कार चलाना सीखा रहा था शख्स, हो गई दुर्घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स @iNikhilsaini पर नाम के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी है और गाड़ी स्टार्ट है. उसका पति कार के बाहर खड़ा होकर उसे निर्देश दे रहा है. बताया जा रहा है कि वह अपनी पत्नी को ड्राइविंग सिखा रहा था. घटना पहाड़ी और संकरी सड़क पर हुई, जहां जरा सी भी लापरवाही हादसा बन सकती है. वीडियो में नजर आता है कि महिला से अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है. वहीं देखते ही देखते कार सड़क किनारे से नीचे खाई में लुढ़क जाती है. हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़ते हैं. वीडियो में यह भी दिखता है कि कुछ कुत्ते सबसे पहले घटना की तरफ भागते हैं, जिसके बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचते हैं.

सोशल मीडिया पर उठने लगे सवाल वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रियाएं दी है.  कई यूजर्स का कहना है कि इतने खतरनाक स्थान पर ड्राइविंग सीखना गंभीर लापरवाही है. इसके अलावा इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया पति गाड़ी के अंदर बैठकर महिला को ड्राइविंग क्यों नहीं सीख रहा था. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि मुझे लगता है पति ही उसकी बीवी को मारने की कोशिश कर रहा था, इस मामले की जांच होनी चाहिए. वहीं दूसरी और कई लोगों ने राहत जताई कि महिला सुरक्षित है और इसे एक बड़ी चेतावनी बताते हुए पहाड़ी इलाकों में वाहन चलाते समय ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी. इसके अलावा इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया महिला को बचाने के लिए आसपास के लोगों से ज्यादा डोगेश भाई दौड़ने वाले पहले व्यक्ति थे. लास्ट में एक और यूजर कमेंट करता है कि मुझे पति के इरादों पर शक हो रहा है.

ये भी पढ़ें-Video: ऐन वक्त पर बंद हुआ वंदेभारत का गेट तो परेशान हुआ यात्री, फिर RPF ने जो किया देख कर खुश हो जाएगा दिल

Published at: 15 Feb 2026 10:05 AM (IST)
Tags:trending newsShimla car accidentVIRAL VIDEOHimachal Pradesh road mishap
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • शिमला में बीवी को कार चलाना सिखा रहा था शख्स, ऐसी गलती हुई कि ताउम्र पीटेगा माथा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.