Shocking Viral Video: सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए. इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है. जिसे देख यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वीडियो ने यूजर्स का मनोरंजन करने के साथ ही उनका ध्यान भी अपनी ओर खींचा है. यहीं कारण है कि यह सभी को पसंद आ रही है. जिसे यूजर्स लगातार शेयर करते नजर आ रहे हैं.
आमतौर पर हम सभी ने अपने आस-पड़ोस में रहने वाली भेड़ों को देखा ही है. सोशल मीडिया पर भेड़ों से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. भेड़ झुंड में रहती हैं, जहां पर वह ताकतवर भेड़ दूसरी भेड़ों को कंट्रोल करने के लिए उनसे लड़कर हराते नजर आती हैं. इसके लिए वह अपने सिर का इस्तेमाल करती हैं और आपस में सिर टकराकर एक दूसरे को हराने की कोशिश करती हैं.
भेड़ हुई कंफ्यूज
वायरल हो रहे वीडियो में हम एक भेड़ को देख सकते हैं. जिसकी हरकत को देख यूजर्स की हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है. वीडियो में घर के चमकदार दरवाजे में जब भेड़ खुद को देखती है तो वह उसे दूसरी भेड़ समझकर उससे भिड़ जाती है और कुछ कदम पीछे लेकर तेजी से दरवाजे पर आकर उसे टक्कर मारती है. जिसके बाद भी उसे कुछ समझ नहीं आता है और चमक रहे दरवाजे में खुद को दूसरी भेड़ समझ वह उस पर हमला जारी रखती है.
वीडियो को मिले 6 मिलियन व्यूज
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को makasar_info नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 3 लाख से ज्यादा लाइक्स और 6.3 मिलियन तकरीबन 63 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स इसे आज का सबसे मजाकिया वीडियो बता रहे हैं.
यह भी पढ़ेंः आनंद महिन्द्रा ने कहा, अगर आप भाग्य और कर्म में भरोसा नहीं रखते तो जरा ये देख लें...आप भी हैरान रह जाएंगे!