Shade House Worth Crores: एक घर या छोटी से छोटी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले हर कोई कई बार सोच-विचार करता है. आज हम आपको एक ऐसी झोपड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में तय की गई है. इस घर की काफी सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही हैं. बता दें कि लंदन के किसी यार्ड में बना ये घर किसी छोटी सी झोपड़ी या शेड हाउस जैसा लगता है, लेकिन इसकी कीमत 4 करोड़ 37 लाख रूपये तय की गई है.
दरअसल, घर की कीमत सिर्फ इसे बाहर से देखने पर ही जस्टिफाई नहीं की जा सकती. बल्कि इसके लिए आपको इसका अंदर से हाउस टूर करना होगा. बाहर से किसी छोटे से शेड हाउस जैसा दिखने वाला ये घर अंदर से बेहद आलीशान है. घर के अंदर की तस्वीरों और नजारों को देखने के बाद ये कीमत बिल्कुल सटीक मालूम होती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घर में बड़ा सा बेडरूम है, बाथरूम और ओपन किचन को स्पेस दिया गया है. इसके साथ ही घर की लोकेशन और इंटीरियर को बेहद खास तरह से फाइनल किया गया है. घर की इस कीमत के बेवजूद इस घर में तमाम लोग इंस्ट्रेस्ट दिखा रहे हैं और इसे अपना बनाना चाहते हैं. ऐसे में रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस घर की कीमत को डिमांड के अनुसार और बढ़ाया जा सकता है.
सोशल मीडिया पर सामने आई घर के अंदर की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कमरों को काफी अच्छे से डेकोरेट किया गया है. बेडरूम से लेकर बाथरूम भी वेलफिटेड है. घर में जरुरत की सारी चीजें हैं. स्कूल से लेकर ग्रोसरी शॉप तक. ऐसे में ब्रिटेन के लोगों के लिए ये ड्रीम हाउस है. विक्टोरियन स्टाइल में बने इस घर की चर्चा दूर-दूर तक है.
ये भी पढ़ें:
Watch: नन्हे से बच्चे ने मां से कर डाली खुद की शादी की फरमाइश, बोला- फिर मेरा भी बच्चा पैदा हो जाएगा
